
लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। सीके बिड़ला हॉ Hospitals के सीएमआरआई कोलकाता की ओर से 19 नवंबर से बिष्टुपुर में नए क्लिनिक की शुरुआत की जा रही है। यहां जमशेदपुर और आसपास के मरीजों को कोलकाता के विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श की सुविधा मिलेगी।
क्लिनिक में रोबोटिक हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. कुणाल कांति पाल तथा यूरोलॉजी, कैंसर रोग एवं गुर्दा प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. जीशान रहमान मरीजों को परामर्श देंगे। इस पहल का उद्देश्य मरीजों को स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह उपलब्ध कराना और समय पर उपचार के लिए मार्गदर्शन देना है।

