Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » श्री श्याम भक्त मंडल का दीपावली मिलन सह सम्मान समारोह आयोजित, मारवाड़ी समाज की संस्थाएं सम्मानित
    Breaking News Headlines खबरीलाल खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद धर्म रांची राजनीति संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    श्री श्याम भक्त मंडल का दीपावली मिलन सह सम्मान समारोह आयोजित, मारवाड़ी समाज की संस्थाएं सम्मानित

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    श्री श्याम भक्त मंडल का दीपावली मिलन सह सम्मान समारोह आयोजित
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    श्री श्याम भक्त मंडल का दीपावली मिलन सह सम्मान समारोह आयोजित
    लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। भालूबासा स्थित शीतल भवन में श्री श्याम भक्त मंडल की ओर से दीपावली मिलन सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बाबा श्याम की आराधना एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर दीपावली के दौरान समाज के लोगों को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण मिठाइयां लागत मूल्य पर उपलब्ध कराने तथा सामाजिक सेवा में योगदान देने वाली जमशेदपुर की विभिन्न मारवाड़ी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को स्मृति चिह्न एवं श्याम नाम का दुपट्टा देकर सम्मानित किया गया। रघुवर दास ने कहा कि व्यापारिक व्यस्तताओं के बावजूद मारवाड़ी समाज के लोग सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर योगदान देते हैं। उनकी सेवा भावना सराहनीय है। मंडल के संयोजक पवन अग्रवाल ने बताया कि दीपावली पर मारवाड़ी समाज की विभिन्न संस्थाओं ने दो करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की मिठाइयां लागत मूल्य पर वितरित कीं, जिससे 10 हजार से अधिक परिवार लाभान्वित हुए। उन्होंने सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी की अपील की। कार्यक्रम में साकची, गोलमुरी, काशीडीह, जुगसलाई, मानगो, कदमा, टेल्को एवं टुइलाडुंगरी सहित विभिन्न क्षेत्रों की संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए। मौके पर मंडल अध्यक्ष मुरारी गोयल, सचिव बजरंग केवलका, संस्थापक मुरारी लाल डॉगबाजिया, महावीर अग्रवाल, राजू खंडेलवाल, अरुण अग्रवाल, बसंत अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। अंत में मालीराम अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
    दीपावली मिलन मारवाड़ी समाज श्री श्याम भक्त मंडल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशिक्षा निकेतन स्कूल में बाल मेले का आयोजन, बच्चों ने खेलों और स्वादिष्ट व्यंजनों का उठाया आनंद
    Next Article Lanis­ta Casino im Überblick: Angebot, Spielauswahl und verantwortungsbewusstes Spielen

    Related Posts

    शिक्षा निकेतन स्कूल में बाल मेले का आयोजन, बच्चों ने खेलों और स्वादिष्ट व्यंजनों का उठाया आनंद

    November 18, 2026

    जुगसलाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर, 15 लोगों ने किया रक्तदान

    November 18, 2026

    टाटा स्टील में सुनहरे भविष्य योजना-4.0 फिर लागू, 15 दिसंबर तक मिलेगा अवसर

    November 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Lanis­ta Casino im Überblick: Angebot, Spielauswahl und verantwortungsbewusstes Spielen

    श्री श्याम भक्त मंडल का दीपावली मिलन सह सम्मान समारोह आयोजित, मारवाड़ी समाज की संस्थाएं सम्मानित

    शिक्षा निकेतन स्कूल में बाल मेले का आयोजन, बच्चों ने खेलों और स्वादिष्ट व्यंजनों का उठाया आनंद

    जुगसलाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर, 15 लोगों ने किया रक्तदान

    टाटा स्टील में सुनहरे भविष्य योजना-4.0 फिर लागू, 15 दिसंबर तक मिलेगा अवसर

    शिलान्यास बोर्ड लगा, सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं; विभागीय कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

    जवाहर नगर हनफिया स्कूल मतदाता केंद्र पर कांग्रेस के बीएलए-2 अंसार खान बीएलओ के साथ बैठक में शामिल हुए

    एसडीओ अर्नव मिश्रा ने टेल्को उर्दू स्कूल में मतदाता पुनरीक्षण कार्य का किया औचक निरीक्षण

    आशियाना आदित्य सोसाइटी में श्रद्धा और उल्लास के साथ मना आंवला नवमी पर्व

    बेसरा जानलेवा हमला प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच जरूरी : कुलबिंदर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.