Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोल्हान आयुक्त सह रोल ऑब्जर्वर ने किया मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों का सुपर चेकिंग
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    कोल्हान आयुक्त सह रोल ऑब्जर्वर ने किया मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों का सुपर चेकिंग

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    कोल्हान आयुक्त सह रोल ऑब्जर्वर ने किया मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों का सुपर चेकिंग
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पूर्वी सिंहभूम जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यों के तहत कोल्हान आयुक्त सह रोल ऑब्जर्वर श्री रवि रंजन कुमार विक्रम द्वारा 49-जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में सुपर चेकिंग की गई।

    इस क्रम में उन्होंने जेएच तारापोर एवं कबीरिया स्कूल, जाकिरनगर स्थित मतदान केंद्रों पर प्राप्त प्रपत्र-6 (Form-6) के आवेदनों की जांच की। साथ ही विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान नो मैपिंग (No Mapping), लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी (Logical Discrepancy) एवं अन्य श्रेणियों के मतदाताओं से संबंधित अभिलेखों का भी बारीकी से सत्यापन किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से आवेदनों के निष्पादन एवं सत्यापन की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान दस्तावेजों की उपलब्धता, प्रविष्टियों की शुद्धता तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुपालन की भी जांच की गई।

    रोल ऑब्जर्वर ने निर्देश दिया कि नो मैपिंग एवं लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी की श्रेणी में आने वाले मतदाताओं के अभिलेखों का नियमानुसार सत्यापन किया जाए। किसी भी आवेदन के निष्पादन में अनावश्यक विलंब नहीं हो तथा प्रत्येक मामले में आवश्यक दस्तावेजों की जांच सुनिश्चित की जाए।

    उन्होंने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं निर्धारित निर्वाचन दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न किया जाना चाहिए। सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने की दिशा में गंभीरता से प्रयास करें।

    कोल्हान आयुक्त निर्वाचन आयोग मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड स्थापना के 26 साल बाद भी डायन कुप्रथा एवं नशा के जाल में जकड़े हुए
    Next Article प्रत्येक वर्ष की भाँति नमन परिवार ने लाला लाजपत राय एवं अमर शहीद करतार सिंह सराभा को अर्पित की शौर्यमय श्रद्धांजलि

    Related Posts

    जिम्मेदार पत्रकारिता न केवल समाज को सही दिशा प्रदान करती है बल्कि प्रशासन और आम जनता के बीच विश्वास एवं बेहतर संवाद को भी सुदृढ़ करती है : रिची पांडेय

    November 18, 2026

    जनक राजर्षि के संज्ञा पाने वाले अकेले महापुरुष थे:डॉ सुरेश प्रसाद।

    November 18, 2026

    घने कोहरे ने थामी रफ्तार, बखरी में छाया ठंड का प्रकोप

    November 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जिम्मेदार पत्रकारिता न केवल समाज को सही दिशा प्रदान करती है बल्कि प्रशासन और आम जनता के बीच विश्वास एवं बेहतर संवाद को भी सुदृढ़ करती है : रिची पांडेय

    जनक राजर्षि के संज्ञा पाने वाले अकेले महापुरुष थे:डॉ सुरेश प्रसाद।

    घने कोहरे ने थामी रफ्तार, बखरी में छाया ठंड का प्रकोप

    136 पशुपालकों के बीच बोनस वितरण

    हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

    पति के साथ नहीं रहने की बात पर पंचनामा बना, पत्नी मायके गई

    ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार ने मिर्जापुर में की बैठक, 10 सूत्री मांगों को लेकर 20 नवंबर को पटना में होगा प्रदर्शन

    136 पशुपालकों के बीच बोनस वितरण

    श्री दुर्गा प्लस टू विद्यालय मेघौल में प्रबंध समिति का गठन, विधायक अभिषेक आनंद बने अध्यक्ष

    ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार ने मिर्जापुर में की बैठक, 10 सूत्री मांगों को लेकर 20 नवंबर को पटना में होगा प्रदर्शन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.