
लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर:झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर 15 एवं 16 नवंबर को गदरा के आसपास के गांव में 2 दिन में लगभग 100 फलदार पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में आनंद मार्ग के सुनील आनंद ने कहा कि
झारखंड स्थापना के 26 साल के बाद भी आज झारखंड के लोग नशा एवं अंधविश्वास के जाल में जकड़े हुए हैं। अंधविश्वास के कारण डायन कूप्रथा समाज में प्रबल है। आये दिन महिलाएं ही ज्यादा इस कूप्रथा का शिकार होती है। नशा के कारण स्थानीय लोगों के शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होते जा रही है लोग झारखंड के भोज्य संस्कृति औषधि साग पात वाली को छोड़कर दूषित भोजन को अपना रहे हैं,जिसके कारण बीमारी ज्यादा हो रही हैं इन सब चीजों पर ध्यान देना होगा एक अच्छे समाज के लिए स्वस्थ समाज का होना बहुत जरूरी है। डायन कुप्रथा से लड़ने के लिए मन के प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना होगा इसके लिए परम पुरुष को परमात्मा को अपना इष्ट मान उन पर विश्वास करना होगा।सृष्टि पर कोई भी जीव घृणित नहीं है सभी परम पुरुष के ही संतान है यह विचार से ही समाज का विकास हो सकता है।

