
लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: जेम्को स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालीमाटी, जेम्को आजाद बस्ती के प्रांगण में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिवार द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करने के साथ हुई। इस अवसर पर सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उनके बताए मार्ग और आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों को भगवान बिरसा मुंडा के जीवन संघर्ष, आदिवासी समाज के उत्थान में उनके योगदान और देश की आजादी के लिए दिए गए बलिदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक राकेश कुमार सिंह, कंचन कुमारी, एंजेलीना तिग्गा, करनदीप सिंह व अन्य सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

