Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरकारी गाड़ी के बोर्ड की आड़ में शराब तस्करी, बखरी डीसीएलआर लिखी स्कॉर्पियो से 216 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद
    Headlines अपराध खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर राजनीति समस्तीपुर

    सरकारी गाड़ी के बोर्ड की आड़ में शराब तस्करी, बखरी डीसीएलआर लिखी स्कॉर्पियो से 216 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    सरकारी गाड़ी के बोर्ड की आड़ में शराब तस्करी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लेखक: नितेश सिंह राजपूत

    बखरी-बेगूसराय : सरकारी गाड़ी के बोर्ड की आड़ में शराब तस्करी का बड़ा खेल। बखरी डीसीएलआर लिखी स्कॉर्पियो से पुलिस ने 216 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्कर सरकारी बोर्ड लगाकर पुलिस और आम लोगों की नजर से बचकर शराब की सप्लाई कर रहे थे।

    लोहियानगर थाना एवं डीआईयू टीम ने शुक्रवार रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर लोहियानगर थाना क्षेत्र के पनहांस गांव के सामने संयुक्त कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो मोकामा की ओर से शराब लेकर रजौड़ा जा रही थी। टीम ने गाड़ी को घेरकर रोका और तलाशी में 216 लीटर विदेशी शराब बरामद की।

    गिरफ्तार तस्करों की पहचान आनंद कुमार, पिता – प्रयाग सिंह, साकिन – जिनैदपुर, सत्यम कुमार, पिता – शिवशंकर राय, साकिन – सिकंदरपुर रजौड़ा एवं बिट्टू कुमार, पिता – प्रवीण राय, साकिन – सिकंदरपुर रजौड़ा के रूप में हुई है। तीनों थाना मुफसिल, जिला बेगूसराय के रहने वाले हैं।

    पुलिस ने स्कॉर्पियो रजि. नं. BR09PA-2905 को जब्त कर लिया है। गाड़ी पर बिहार सरकार, डीसीएलआर बखरी का बोर्ड लगा था, जिससे वह देखने में सरकारी गाड़ी लगती थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर यह जांच शुरू कर दी है कि यह बोर्ड कहां से बना और इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल है।

    अवैध शराब बखरी डीसीएलआर बिहार अपराध बेगूसराय पुलिस शराब तस्करी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबरौनी बीडीओ ने किया छठ घाट व पोखर का निरीक्षण।
    Next Article छठ में घाटों पर पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

    Related Posts

    प्रदूषण फैलाने को लेकर रुआम ग्राम सभा में नाराजगी जनसुनवाई में करेंगे विरोध।

    November 14, 2026

    आस्था के रंग में सराबोर हुआ बखरी, खरना के साथ शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला उपवास

    November 14, 2026

    छठ में घाटों पर पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रदूषण फैलाने को लेकर रुआम ग्राम सभा में नाराजगी जनसुनवाई में करेंगे विरोध।

    आस्था के रंग में सराबोर हुआ बखरी, खरना के साथ शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला उपवास

    छठ में घाटों पर पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

    सरकारी गाड़ी के बोर्ड की आड़ में शराब तस्करी, बखरी डीसीएलआर लिखी स्कॉर्पियो से 216 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

    बरौनी बीडीओ ने किया छठ घाट व पोखर का निरीक्षण।

    छठ घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, गोताखोरों को दिए लाइफ जैकेट

    घर में घुसकर लूटपाट की कोशिश करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार

    राहटपुर के खेत में उतरे डीएम रिची पांडेय स्वयं हंसुआ चलाकर की धान की कटनी, 35.260 किलो उपज दर्ज

    छठ की आध्यात्मिक परंपरा में सेवा और समर्पण का भाव, व्रतियों को भेंट की साड़ियां

    भगवान भास्कर और छठी मैया के दर्शन-पूजन को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.