
बरौनी बीडीओ ने किया छठ घाट व पोखर का निरीक्षण।
तालाब में बैरिकेटिंग व साफ-सफाई के दिए निर्देश।
बीहट/ बेगूसराय
लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर बरौनी प्रखंड प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय हैं। शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी बरौनी अनुरंजन कुमार ने पिपरा देवस पंचायत के भरतो भरत हाई स्कूल के पीछे स्थित पोखर का निरीक्षण किया।
स्थानीय युवाओं द्वारा पोखर की साफ-सफाई का कार्य किया गया है। ग्रामीण युवा आदित्य कुमार उर्फ बाबू साहब और उनके साथियों ने इस सफाई अभियान में सक्रिय रूप से सहयोग किया, जिसकी सराहना की गई।सुरक्षा को लेकर पानी के अंदर बैरिकेटिंग तालाब में पानी की अधिकता को देखते हुए बीडीओ ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर पानी के अंदर ही उचित बैरिकेडिंग कराई जाए, ताकि अर्घ्य देने वाले व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई न हो। वहीं स्कूल ग्राउंड की सफाई का निर्देश दिए। उन्होंने स्वच्छता पर्यवेक्षक को कड़ा निर्देश देते हुए कहा स्कूल के ग्राउंड में फैली गंदगी को शीघ्र साफ किया जाए। पर्व के दौरान घाट पर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और आमजनों को किसी भी प्रकार की असुविधा या कष्ट न हो।

