
लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता
लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार शक्तिधर, अंचलाधिकारी भाई वीरेंद्र, थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार और मनीष कुमार ने संयुक्त रूप से शनिवार को प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाटों पर साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने छठ व्रतियों की सुविधा को लेकर संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर अंचलाधिकारी भाई वीरेंद्र ने विभिन्न घाटों पर तैनात गोताखोरों को 15 लाइफ जैकेट प्रदान किया। उन्होंने कहा कि गहरे पानी वाले घाटों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए गोताखोरों की टीम लगातार मौजूद रहेगी।इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से अपील की वे प्रशासन द्वारा निर्धारित सुरक्षित घाटों पर ही अर्घ्य दें और अफवाहों पर ध्यान न दें।

