Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » घर में घुसकर लूटपाट की कोशिश करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार
    Headlines अपराध खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    घर में घुसकर लूटपाट की कोशिश करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    घर में घुसकर लूटपाट की कोशिश करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता

    खोदावंदपुर/बेगूसराय। खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के यूको बैंक वाली गली में व्यवसायी दशरथ पोद्दार के घर हथियार के बल पर लूटपाट करने की कोशिश के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों के पास से घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल, एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. 14 नवम्बर की शाम मंझौल एसडीपीओ अमर कांत ने खोदावंदपुर थाना परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गत 11 नवंबर 2026 की शाम करीब 6:55 बजे सूचना मिली थी कि पांच से छह की संख्या में अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने यूको बैंक वाली गली स्थित दशरथ पोद्दार के घर में घुसकर लूटपाट का प्रयास किया है. सूचना मिलते ही मंझौल एसडीपीओ एवं सशस्त्र बल घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित किया गया. वहीं पीड़ित दशरथ पोद्दार के बयान पर खोदावंदपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी. एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ मंझौल के नेतृत्व में खोदावंदपुर एवं चेरिया बरियारपुर थाना की पुलिस ने तकनीकी और मानवीय अनुसंधान शुरू किया. अनुसंधान के दौरान पुलिस को पता चला कि इस घटना को नागमणि महतो ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था. पुलिस ने तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के खांजहांपुर गांव निवासी परमेश्वर कुमार वर्मा के 21 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की तथा अन्य सहयोगियों के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को बरामद किया. साथ ही कांड में इस्तेमाल एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस भी जब्त किए गये. इसके अलावा घटना में लाइनर एवं सहयोगी की भूमिका निभाने वाले खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के वार्ड- 09 निवासी पुलेन्द्र महतो का पुत्र शीलवंत कुमार तथा वार्ड- 04 निवासी गोपाल चौधरी के पुत्र अमन राज उर्फ गोविंद चौधरी को भी गिरफ्तार किया गया. पुलिस के अनुसार इस मामले में अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

    इस मामले में खोदावंदपुर थाना कांड संख्या- 131/26, दिनांक 11 नवंबर 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 312, 310(4), 109(1) एवं आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. शनिवार की शाम आयोजित प्रेसवार्ता में मंझौल एसडीपीओ के अलावे चेरिया बरियारपुर थानाध्यक्ष ज्योति कुमार बसु, खोदावंदपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार एवं अपर थानाध्यक्ष किशन कुमार शामिल थे.

    अपराध खोदावंदपुर पुलिस कार्रवाई बेगूसराय लूटपाट
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराहटपुर के खेत में उतरे डीएम रिची पांडेय स्वयं हंसुआ चलाकर की धान की कटनी, 35.260 किलो उपज दर्ज
    Next Article छठ घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, गोताखोरों को दिए लाइफ जैकेट

    Related Posts

    छठ घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, गोताखोरों को दिए लाइफ जैकेट

    November 14, 2026

    राहटपुर के खेत में उतरे डीएम रिची पांडेय स्वयं हंसुआ चलाकर की धान की कटनी, 35.260 किलो उपज दर्ज

    November 14, 2026

    छठ की आध्यात्मिक परंपरा में सेवा और समर्पण का भाव, व्रतियों को भेंट की साड़ियां

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छठ घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, गोताखोरों को दिए लाइफ जैकेट

    घर में घुसकर लूटपाट की कोशिश करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार

    राहटपुर के खेत में उतरे डीएम रिची पांडेय स्वयं हंसुआ चलाकर की धान की कटनी, 35.260 किलो उपज दर्ज

    छठ की आध्यात्मिक परंपरा में सेवा और समर्पण का भाव, व्रतियों को भेंट की साड़ियां

    भगवान भास्कर और छठी मैया के दर्शन-पूजन को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    छठ व्रतियों के सम्मान में 400 से अधिक महिलाओं को भेंट की पूजन साड़ी

    छठ व्रतियों के घर तक पहुंचाया 1000 लीटर दूध, खरना पर मुखिया की पहल

    छठ घाटों की घेराबंदी और बिक्री पर प्रशासन सख्त, डीसी बोले- नदी किसी की जागीर नहीं

    NH-33 पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23.940 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    झारखंड स्थापना के 26 साल होने के बावजूद भी अच्छे चिकित्सा के लिए स्थानीय वंचित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.