
छठ की आध्यात्मिक परंपरा में सेवा और समर्पण का भाव, व्रतियों को भेंट की साड़ियां
खरना के अवसर पर वार्ड पांच में सुरेश प्रसाद रोशन की पहल, आस्था के साथ सामाजिक सहभागिता का संदेश
तेघड़ा। सूर्य उपासना और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का महापर्व छठ आध्यात्मिक साधना, पवित्रता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। इस पर्व की मूल भावना में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदना भी समाहित है। इसी भाव के साथ शनिवार को खरना के अवसर पर नगर परिषद तेघड़ा के वार्ड संख्या पांच में व्यावसायिक संघ के सचिव, गौशाला समिति के उपाध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्य पार्षद सुरेश प्रसाद रोशन ने छठ व्रतियों को साड़ियां भेंट कीं।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छठ केवल सूर्य की आराधना नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति आभार, आत्मसंयम और अंतर्मन की शुद्धता का पर्व है। इसकी आध्यात्मिक सीख समाज में भेदभाव से ऊपर उठकर एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनने की प्रेरणा देती है। व्रतियों के प्रति सम्मान और सहयोग प्रकट करना इसी मानवीय परंपरा का हिस्सा है। समाज में सामर्थ्य के अनुसार सहयोग की भावना विकसित हो तो आपसी सद्भाव और समतामूलक समाज की परिकल्पना मजबूत होगी इस अवसर पर मोहम्मद अहसान सहित सहित दर्जनों लोग युद्ध थे

