
लेखक: बेगूसराय राष्ट्र संवाद संवाददाता
खोदावंदपुर/बेगूसराय। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर शुक्रवार को सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल नारायणपुर की ओर से सामाजिक सरोकार के तहत छठ सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान विद्यालय परिवार की ओर से 50 छठ व्रतियों के बीच छठ पूजा की आवश्यक सामग्री वितरित की गयी. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार ने छठ व्रतियों का सम्मानपूर्वक स्वागत किया तथा उन्हें पूजा सामग्री प्रदान की. इस सामाजिक पहल में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. इस अवसर पर मृत्युंजय कुमार, रोशन खातून, रूबी दास, खुशी, स्वाति, सचिन, अवनीश, पीके झा, सुरेंद्र, अमन, शर्मिली, आरती, नीतू, रीता सहित विद्यालय के अन्य सदस्य उपस्थित थे. विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों में भी अपनी भागीदारी निभाता रहा है. सेवा की भावना से आगे भी इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे. कार्यक्रम के अंत में सभी छठ व्रतियों को महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की गयी.

