Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लंदन में नहाय – खाय से छठ महापर्व का प्रथम अनुष्ठान
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय धर्म बिहार राष्ट्रीय

    लंदन में नहाय – खाय से छठ महापर्व का प्रथम अनुष्ठान

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    लंदन में नहाय - खाय से छठ महापर्व का प्रथम अनुष्ठान
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लेखक: अजय कुमार

    लंदन में नहाय – खाय से छठ महापर्व का प्रथम अनुष्ठान

    बिहारी कनेक्ट यूके से जुड़ी 15 महिला भारतीय वत्तियों ने अपने घरों में नहाय खाय से छठ मइया की विधिवत पूजन शुरू की
    लंदन के ब्रह्मऋषि मिशन में तीन दिवसीय सामूहिक छठ पूजा होगी

    राष्ट्र संवाद
    अजय कुमार
    लंदन/ रांची । यूनाइटेड किंगडम ( यूके) में लगातार पांचवें साल बिहारी कनेक्ट यूके संस्था सामूहिक छठ पूजा आयोजित करेगा । बिहार और झारखंड से जुड़ी प्रवासी भारतीयों की संस्था के सामूहिक छठ महापर्व महोत्सव में कुल 15 छठ वर्ती महिलाऐं शामिल होंगी । इस सामूहिक छठ पूजा में संस्था की अध्यक्ष छपरा निवासी डॉ रानी ओम प्रकाश, रांची की श्रीन जयपुरियार, बोकारो की रूपम कुमारी, आरा की तनु कुमारी, गया की जयंती पाठक व दीप्ति विश्वकर्मा, पटना की शालिनी श्वेता, रितिका नारायण, सुनीता कुमारी एवं ख्याति सिंह, चंपारण की नीतू सिंह व मनीषा मिश्रा, सहरसा की सुधा सिंह और दरभंगा की ज्योति दास के अलावा ब्रह्मऋषि मिशन की सूर्य दीदी शामिल होंगी ।
    अध्यक्ष डॉ रानी ओम प्रकाश ने बताया कि कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को नहाय-खाय से यूके में चार दिवसीय छठ महापर्व प्रारंभ हो रहा हैं। पहले दिन शुक्रवार को सभी 15 वत्तियों ने अपने घरों में सूर्योदय से पहले जागकर घर के पानी में थोड़ा सा गंगाजल डालकर स्नान किया । पवित्र स्नान और छठ मईया पूजन के बाद एक बार का शुद्ध सात्विक भोजन ग्रहण किया । इस भोजन में बिना लहसुन – प्याज, शुद्ध देसी घी और सेंधा नमक से बनी लौकी (कद्दू) की सब्जी, चने की दाल और अरवा चावल (कच्चे चावल) शामिल थे। इससे पहले पूरे घर की और रसोई की विशेष साफ-सफाई व पवित्रता का विशेष ध्यान रखा गया। सबसे पहले छठ मईया, भगवान भास्कर और देवी देवताओं को भोग लगाया गया, फिर व्रती ने भोजन ग्रहण की और उसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों ने प्रसाद ग्रहण किया । कद्दू (लौकी) की सब्जी और सात्विक आहार से शरीर को अगले दिन के खरना और 36 घंटे के कठिन निर्जला (बिना पानी के) व्रत के लिए तैयार रहने में मदद मिलती है।
    यूके के प्रतिकूल मौसम और माइनस दो डिग्री की कड़ाके की ठंड में सभी व्रती छठ पूजा हेतु लंदन स्थित ब्रह्मऋषि मिशन, हेस्टन रोड, हौंऊसले में जुटेंगे । जहां तीन दिवसीय सामूहिक छठ पूजा का अनुष्ठान होगा ।
    14 नवंबर ( शनिवार) को सामूहिक खरना, 15 नवंबर ( रविवार) को भगवान भास्कर को सामूहिक संध्या अर्घ्य और 16 नवंबर (सोमवार) को सामूहिक उषा अर्घ्य (उगते सूर्य को अर्घ्य) एवं इसके बाद सभी व्रती पारन करेगी ।
    यूके में दुर – दराज के शहरों में बसे बिहार और झारखंड के श्रद्धालु भी खरना के दिन से छठ उत्सव में शामिल होंगे। इनमें यूके के कैंट, रीडिंग, एसेक्स, ससेक्स, वेंबले आदि शहरों से करीब दो हजार श्रद्धालु शामिल होंगे। संस्था से जुड़े 25 वालंटियर के सहयोग से सभी कार्यक्रम संचालित होंगे ।
    संस्थापक डॉ उदेश्वर सिंह ने बताया कि यूके छठ महोत्सव को लेकर बिहार और झारखंड के श्रद्धालुओं में काफी उत्साह एवं उमंग हैं । लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग के पदाधिकारी – गण भी इस उत्सव में शामिल होंगे ।

    छठ महापर्व नहाय खाय बिहारी कनेक्ट यूके भारतीय प्रवासी लंदन छठ पूजा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछठ घाट पर काला पानी और केले पकाने में एथेफोन के इस्तेमाल पर सरयू राय चिंतित, उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग
    Next Article 15 नवंबर से जमशेदपुर में सजेगा जनजातीय संवाद का महाकुंभ, 26 राज्यों की 353 जनजातियों के 2500 प्रतिनिधि होंगे शामिल

    Related Posts

    रांची में 14 वर्षीय बच्ची से यौन शोषण का आरोप, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा सहित अन्य के खिलाफ थाने में शिकायत

    November 13, 2026

    15 नवंबर से जमशेदपुर में सजेगा जनजातीय संवाद का महाकुंभ, 26 राज्यों की 353 जनजातियों के 2500 प्रतिनिधि होंगे शामिल

    November 13, 2026

    छठ घाट पर काला पानी और केले पकाने में एथेफोन के इस्तेमाल पर सरयू राय चिंतित, उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रांची में 14 वर्षीय बच्ची से यौन शोषण का आरोप, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा सहित अन्य के खिलाफ थाने में शिकायत

    15 नवंबर से जमशेदपुर में सजेगा जनजातीय संवाद का महाकुंभ, 26 राज्यों की 353 जनजातियों के 2500 प्रतिनिधि होंगे शामिल

    लंदन में नहाय – खाय से छठ महापर्व का प्रथम अनुष्ठान

    छठ घाट पर काला पानी और केले पकाने में एथेफोन के इस्तेमाल पर सरयू राय चिंतित, उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन को टाटा इंटरनेशनल का चेयरमैन बनने पर राजेश शुक्ल ने दी बधाई

    हेमंत सरकार किसानों से ₹3,200 प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा पूरा करे : डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी

    सूर्य मंदिर धाम में जरूरतमंद छठव्रतियों के बीच निःशुल्क पूजन सामग्री बांटेंगी विधायक पूर्णिमा साहू

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ, चार दिनों तक होगी सूर्य उपासना

    छठ महापर्व देता है स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश, प्लास्टिक व थर्माकोल के उपयोग से करें परहेज : हिन्दूपीठ

    संस्था ‘यात्रा’ ने 200 जरूरतमंद परिवारों के बीच बांटे छठ पूजा के सूप एवं पूजन सामग्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.