
लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर सामाजिक संस्था ‘यात्रा (एक नई जीवन की शुरुआत)’ की ओर से बारीडीह गोलचक्कर में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था की अध्यक्ष रीना सिंह के नेतृत्व में 200 जरूरतमंद परिवारों के बीच सूप एवं छठ पूजा की आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, चंद्रगुप्त सिंह, समाजसेवी शिवशंकर सिंह, इंटक जिला अध्यक्ष राजेश सिंह राजू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर रीना सिंह ने कहा कि छठ महापर्व आस्था और उपासना के साथ सामाजिक एकता, सहयोग एवं मानव सेवा का भी प्रतीक है। संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को पर्व की खुशियों में सहभागी बनाना और उनके चेहरों पर मुस्कान लाना है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में निशा कुमारी, उमेश साहू, रेखा सिंह, सीमा देवी, रेणु देवी, जगतार सिंह गिल, चेतन अग्रवाल, समरजीत सिंह, प्रदीप मिश्रा, रंजीत गुप्ता, अंजली श्रीवास्तव सहित संस्था के सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
रीना सिंह ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संस्था भविष्य में भी सेवा और मानवता के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी।

