
लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। शहर के प्रसिद्ध जुबली पार्क में दक्षिण भारतीय समुदाय के लोगों ने नागपंचमी का पर्व पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में परिवारों ने नाग देवता की विशेष पूजा-अर्चना कर वर्षों पुरानी धार्मिक परंपरा का निर्वहन किया।
भानुप्रिया ने बताया कि दक्षिण भारत में नागपंचमी का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। जमशेदपुर में रहने वाले दक्षिण भारतीय परिवार आज भी अपने पूर्वजों से मिली इस परंपरा को पूरी आस्था के साथ निभा रहे हैं। युवा पीढ़ी भी इस सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ा रही है। पूजा के दौरान पारंपरिक सामग्री के साथ नाग देवता को अंडा भी अर्पित किया गया।
इस आयोजन में दक्षिण भारतीय संस्कृति और परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिली। ऐसे आयोजन शहर की सांस्कृतिक विविधता और सामाजिक एकता को मजबूत बनाते हैं।

