
लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर जरूरतमंद छठ व्रतियों की सहायता के उद्देश्य से फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन, पूर्वी सिंहभूम के अध्यक्ष एवं समाजसेवी मोहन साव की ओर से निःशुल्क सूप और नारियल वितरण की पहल की गई है।
इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को छठ पूजा की तैयारियों में सहयोग करना और कोई भी व्रती आर्थिक अभाव के कारण पूजा करने से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित करना है। मोहन साव ने जिलेवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
उन्होंने कहा कि छठ महापर्व सामाजिक एकता, आस्था और सेवा भावना का प्रतीक है। ऐसे पावन अवसर पर जरूरतमंदों की मदद करना हम सभी का सामाजिक दायित्व है।

