
चित्रगुप्त नगर में श्रद्धा के साथ मना चित्रगुप्त पूजनोत्सव
राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया
बड़ा गम्हरिया के चित्रगुप्त भवन में चित्रगुप्त पूजनोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आकर्षक पंडाल में भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने कलम, दवात और बही-खातों को भगवान के समक्ष रखकर पूजन किया। बच्चों और युवाओं ने भी अपनी किताबें व कलम अर्पित कर शिक्षा में सफलता का आशीर्वाद मांगा।
पूजा, आरती और पुष्पांजलि के बाद महाप्रसाद वितरित किया गया। शाम को भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। पूजनोत्सव में कांड्रा, गम्हरिया और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में चित्रांश परिवार शामिल हुए।
आयोजन में अध्यक्ष कृष्ण मुरारी श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद कर्ण, महासचिव संजय कुमार वर्मा, सहसचिव कंचन कुमार सिन्हा, प्रभाष चन्द्र श्रीवास्तव, संगठन सचिव मुकेश कुमार श्रीवास्तव, महेश श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अभय कुमार लाभ, सह कोषाध्यक्ष भुदेव वर्मा, मनोज कर्ण, अरुणजय श्रीवास्तव, किशोर श्रीवास्तव, आशीष कुमार श्रीवास्तव, अमित कुमार सिन्हा, सुभाष चन्द्र दास और मीडिया प्रभारी मनीष कुमार लाल दास सहित समिति के सदस्यों एवं महिला कमेटी की सक्रिय भूमिका रही।

