
माताजी आश्रम हाता में 29 नवंबर को निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर
राष्ट्र संवाद संवाददाता, पोटका
माताजी आश्रम हाता में आगामी 29 नवंबर, रविवार को निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। रामकृष्ण मिशन जमशेदपुर और पूर्णिमा नेत्रालय जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में लगने वाले इस शिविर में मोतियाबिंद के मरीजों की जांच की जाएगी। जांच में ऑपरेशन योग्य पाए जाने वाले मरीजों का पूर्णिमा नेत्रालय में निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। रामकृष्ण मिशन की ओर से मरीजों को अस्पताल तक ले जाने और वापस लाने की व्यवस्था भी की जाएगी। आश्रम के संचालक सुनील कुमार दे ने यह जानकारी दी।

