
पोटका में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मना यमद्वितीया पर्व
राष्ट्र संवाद संवाददाता, पोटका
प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक यमद्वितीया पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने पारंपरिक विधि-विधान से यमद्वितीया कूटकर भाइयों की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना की।
प्रेमनगर में भी महिलाओं ने पारंपरिक गीतों और रीति-रिवाजों के बीच उत्साहपूर्वक पर्व मनाया। इस दौरान संध्या मिश्रा, मुन्नी कुमारी, राजेश्वरी मिश्र, लता मिश्रा, इंदु गिरि, वर्षा मिश्रा, रितु गिरि और पलक कुमारी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थीं। पर्व को लेकर महिलाओं और बच्चों में खासा उत्साह रहा।

