
बाउल संगीत कार्यक्रम में संस्कृति और भाईचारे का संदेश
राष्ट्र संवाद संवाददाता, पोटका
हाथीबिंधा पंचायत के डोरकासाई नारायणपुर गांव में श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा कमेटी की ओर से आयोजित सांस्कृतिक संध्या एवं बाउल संगीत कार्यक्रम का उद्घाटन महिला नेत्री दुखनी सोरेन ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपरा, कला और लोक संस्कृति को जीवंत रखने के साथ आपसी भाईचारे को भी मजबूत बनाते हैं। उन्होंने सफल आयोजन के लिए पूजा कमेटी के पदाधिकारियों, सदस्यों और ग्रामीणों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में शंकर मुंडा, पूजा कमेटी के सदस्य भीम महतो, मार्शल महतो, सूरज मंडल, विनोद महतो और सोनी भकत सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

