Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » xहरदीप पुरी को मध्य प्रदेश से राज्यसभा का टिकट, केंद्रीय मंत्री बने रहने का रास्ता साफ
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    xहरदीप पुरी को मध्य प्रदेश से राज्यसभा का टिकट, केंद्रीय मंत्री बने रहने का रास्ता साफ

    News DeskBy News DeskOctober 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव का उम्मीदवार बनाया है. उनकी उम्मीदवारी से संसद के उच्च सदन में उनकी सदस्यता जारी रहने का रास्ता साफ हो गया है. पुरी का मौजूदा राज्यसभा कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है.

    बीजेपी ने बुधवार, 28 अक्टूबर को एल. मुरुगन के इस्तीफे से खाली हुई सीट पर पुरी को उम्मीदवार घोषित किया. चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश में इस सीट के लिए 12 नवंबर को मतदान कराने की घोषणा की है.

    हरदीप सिंह पुरी वर्ष 2021 से केंद्र सरकार में पेट्रोलियम मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. इससे पहले वह केंद्रीय शहरी विकास मंत्री भी रह चुके हैं. भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के पूर्व अधिकारी पुरी जनवरी 2014 में बीजेपी में शामिल हुए थे. वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें अमृतसर से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उन्हें कांग्रेस के गुरजीत सिंह औजला के हाथों हार का सामना करना पड़ा.

    तेल संकट के बीच अहम फैसला

    हरदीप पुरी को दोबारा राज्यसभा भेजने का फैसला ऐसे समय में आया है, जब ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है. भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने और कच्चे तेल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कूटनीतिक प्रयास कर रहा है.

    मंगलवार को पुरी ने रूस से कच्चे तेल की खरीद पर कहा था कि भारतीय रिफाइनरियां उन आपूर्तिकर्ताओं से तेल खरीदेंगी, जो सबसे बेहतर कीमत देंगे. उन्होंने स्पष्ट किया कि वैश्विक बाजार में अनिश्चितता के बीच भारत की प्राथमिकता ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना है.ax

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपैरा एथलीट नीरज यादव ने किया सुसाइड, एशियन पैरा गेम्स में जीते थे 3 गोल्ड मेडल
    Next Article मारुति सुजुकी का इलेक्ट्रिक वाहन निर्यात 50,000 इकाई के पार

    Related Posts

    दयालु मन का पुरस्कार

    October 30, 2026

    शाहनवाज हुसैन के बेटे अरबाज का हरियाणा के कांग्रेस विधायक की बेटी से निकाह, सियासी गलियारों में चर्च

    October 30, 2026

    *अपने सामाजिक एवं राजनैतिक सरोकार और स्पष्टवादिता के लिए सदैव याद किए जाते रहेंगे चंद्रशेखर मिश्रा

    October 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दयालु मन का पुरस्कार

    शाहनवाज हुसैन के बेटे अरबाज का हरियाणा के कांग्रेस विधायक की बेटी से निकाह, सियासी गलियारों में चर्च

    *अपने सामाजिक एवं राजनैतिक सरोकार और स्पष्टवादिता के लिए सदैव याद किए जाते रहेंगे चंद्रशेखर मिश्रा

    शीपार संधान’ (जड़ों की तलाश)– मिट्टी, मनुष्य और आत्म-साक्षात्कार का एक व्यंजनामय दस्तावेज

    यूपी एमएलसी चुनाव: संगठन की निष्क्रियता ने भाजपा को दिखाया आईना, काशी-लखनऊ में करारी शिकस्त

    बलिया में पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर फायरिंग, पुलिस ने राइफल और कारतूस किए बरामद

    *वाराणसी और बांकीपुर में क्यों मुरझाया कमल?*

    विधान परिषद चुनाव: भाजपा की बढ़त, विपक्ष के लिए आत्ममंथन का संदेश

    बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की हार: बहानों की राजनीति कब तक?

    Oscar Spin: A Closer Look at the Brand, Its Features, and the Player Experience

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.