डॉ. गजेंद्र सेनापति ने 100वीं बार रक्तदान कर बनाया कीर्तिमान
राष्ट्र संवाद संवाददाता, बड़बिल
ओडिशा के पुरी में आयोजित रक्तदान महोत्सव में डॉ. गजेंद्र सेनापति ने 100वीं बार रक्तदान कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश के साथ वह ओडिशा सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित शिविरों में जरूरतमंदों के लिए रक्तदान करते रहे हैं।
डॉ. सेनापति के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित इस रक्तदान शिविर में ओडिशा के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे रक्तवीरों ने हिस्सा लेकर मानवसेवा के इस अभियान में योगदान दिया। इस अवसर पर बड़बिल के सामाजिक संगठन संयुक्ता सेवा निकेतन की अध्यक्ष डॉ. संयुक्ता चटर्जी आचार्य भी उपस्थित रहीं और उन्होंने रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया।

