प्रशासनिक आदेश के बाद पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य प्रारंभ।
राष्ट्र संवाद संवाददाता
बीहट/ बेगूसराय
बरौनी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत महना पंचायत में बिहार सरकार के आदेश अनुसार प्रशासनिक आदेश मिलने के बाद पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य बुधवार से प्रारंभ हो गया।इस संबंध में जानकारी देते हुए बरौनी राजस्व अधिकारी राम विनोद ठाकुर एवं पंचायत के मुखिया शंकर कुमार में बताया कि एक वर्ष पूर्व पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुरंजन कुमार के द्वारा भूमि पूजन का काम किया गया था परन्तु कार्य शुरू नहीं हुआ था इसके लिए पंचायत के मुखिया द्वारा काफी प्रयास के बाद प्रशासनिक स्तर से आदेश मिलने पर पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिए कार्य प्रारंभ किया गया है। मौके पर अंचल अधिकारी हेमंत अंकुर, बीआरपी रूपेश कुमार, प्रखंड प्रमुख अनीता देवी, कैलाश सिंह, हरे राम सिंह, शैलेश कुमार, गंगा पासवान, गोरेलाल सिंह सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

