Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साकची गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान जगजीत सिंह का निधन, सिख समाज में शोक की लहर
    Headlines खबरें राज्य से जमशेदपुर झारखंड धर्म

    साकची गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान जगजीत सिंह का निधन, सिख समाज में शोक की लहर

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    साकची गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान जगजीत सिंह का निधन, सिख समाज में शोक की लहर

    85 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, छह साल तक निर्विरोध संभाली गुरुद्वारा की सेवा बुधवार सुबह 11 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। साकची गुरुद्वारा साहिब के वर्तमान ट्रस्टी एवं पूर्व प्रधान सरदार जगजीत सिंह का मंगलवार को 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन से सिख समाज में शोक की लहर है।
    उनकी अंतिम यात्रा बुधवार सुबह 11 बजे उनके आवास 47/A, गुरु नानक नगर, साकची से निकलेगी। यात्रा साकची गुरुद्वारा साहिब होते हुए स्वर्णरेखा घाट पहुंचेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
    सरदार जगजीत सिंह ने गुरुद्वारा साहिब साकची के मुख्य सेवादार एवं प्रधान के रूप में लगभग छह वर्षों तक तीन कार्यकाल में सेवा दी। उस समय प्रत्येक कार्यकाल दो वर्ष का होता था और वे हर बार निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। वे लंबे समय से गुरुद्वारा साहिब के ट्रस्टी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे थे।
    उनके निधन पर साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान सरदार निशान सिंह और महासचिव परमजीत सिंह काले ने उनके आवास पहुंचकर शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने सरदार जगजीत सिंह को अनुभवी, सुलझा हुआ और सम्मानित व्यक्तित्व बताते हुए उनके निधन को सिख समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
    वहीं, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) के प्रधान सरदार भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह, महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला तथा तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब के महासचिव सरदार इंदरजीत सिंह ने भी उनके आवास पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और शोक व्यक्त किया।
    सरदार जगजीत सिंह अपने पीछे पुत्र अमरीक सिंह, तरसेम सिंह सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके सेवाभाव और समाज के प्रति योगदान को सिख समाज हमेशा याद रखेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदुर्गा पूजा पर 500 जरूरतमंद परिवारों में वस्त्र और मिठाई वितरित, समाज में समरसता का संदेश
    Next Article टाटानगर स्टेशन पर 1000 यात्रियों की क्षमता वाला होल्डिंग एरिया तैयार, आज से टाटा-बक्सर पूजा स्पेशल

    Related Posts

    राजेंद्र नगर सोसाइटी विवाद: उपायुक्त कार्यालय में अनुपम ने आत्मदाह का किया प्रयास

    October 14, 2026

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मेयर सुधा गुप्ता, जमशेदपुर की विभिन्न

    October 14, 2026

    विद्यालयों में बाल संरक्षण समितियों को सक्रिय बनाने पर जोर

    October 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजेंद्र नगर सोसाइटी विवाद: उपायुक्त कार्यालय में अनुपम ने आत्मदाह का किया प्रयास

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मेयर सुधा गुप्ता, जमशेदपुर की विभिन्न

    विद्यालयों में बाल संरक्षण समितियों को सक्रिय बनाने पर जोर

    विकास योजनाओं में तेजी लाएं, लंबित मामलों का समय पर करें निष्पादन : उपायुक्त

    एक्सएलआरआई में समर इंटर्नशिप प्लेसमेंट संपन्न, सभी 587 विद्यार्थियों को मिला इंटर्नशिप का अवसर

    जमशेदपुर के पर्यटन स्थलों का होगा सौंदर्यीकरण, ग्रामीण बनेंगे पर्यटन मित्र

    पोटका विधायक संजीव सरदार ने अभियंताओं से मारपीट के आरोप को किया खारिज

    प्रशासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप द केनेलाइट होटल में होगा डांडिया उत्सव

    मारपीट में घायल कांग्रेस नेता मनोज कुमार उपाध्याय अस्पताल से डिस्चार्ज, जिला कांग्रेस के पदाधिकारियो

    टाटा पावर के पास 2.8 गीगावाट से अधिक क्षमता के डेटा सेंटर प्रोजेक्ट्स की संभावनाएं, 18 प्रमुख कंपनिय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.