46वें राष्ट्रीय कलमवीर दिवस पर साहित्यकारों और पत्रकारों को सम्मान
राष्ट्र संवाद संवाददाता
लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान में 46वें राष्ट्रीय कलमवीर दिवस पर ‘साहित्य एवं पत्रकारिता कल और आज’ विषयक सेमिनार एवं सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार एवं पूर्व डीजीपी महेश चन्द्र द्विवेदी ने की। पूर्व सांसद जफर अली नकवी मुख्य अतिथि तथा एरा मेडिकल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. अब्बास अली मेहंदी विशिष्ट अतिथि रहे।
समारोह में साहित्यकार एवं पत्रकार डॉ. सुल्तान शाकिर हाशमी के साहित्य, पत्रकारिता, शिक्षा और समाजसेवा में योगदान की सराहना की गई। वक्ताओं ने बताया कि उनकी 72 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं और उन्होंने सैकड़ों चिकित्सा शिविरों के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता की है। दूरदर्शन लखनऊ के उपनिदेशक आत्म प्रकाश मिश्र ने पत्रकारिता में विश्वसनीयता और गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया।

