Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 19 करोड़ के सौंदर्यीकरण पर सवाल, दो साल से अधूरा शौचालय
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    19 करोड़ के सौंदर्यीकरण पर सवाल, दो साल से अधूरा शौचालय

    News DeskBy News DeskOctober 12, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    19 करोड़ के सौंदर्यीकरण पर सवाल, दो साल से अधूरा शौचालय

     

    *कपाड़गड़ी घाट रंकिणी मंदिर में श्रद्धालु परेशान, निर्माण की गुणवत्ता और अधूरे कार्यों को लेकर मंदिर कमेटी में नाराजगी*

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता, घाटशिला

     

    आस्था के प्रमुख केंद्र कपाड़गड़ी घाट स्थित रंकिणी मंदिर में श्रद्धालुओं को बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझना पड़ रहा है। मंदिर परिसर में पुराने शौचालय को तोड़कर नए निर्माण की शुरुआत हुई, लेकिन दो साल बीतने के बाद भी काम पूरा नहीं हो सका है। नवरात्र के दौरान हजारों श्रद्धालुओं की आवाजाही के बीच शौचालय की अनुपलब्धता से खासकर महिलाओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। दूसरी ओर, मंदिर परिसर में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य की गुणवत्ता और धीमी गति पर भी सवाल उठ रहे हैं।

     

    मंदिर कमेटी के सदस्यों का आरोप है कि निर्माण पूरा होने से पहले ही नई दीवारों में जगह-जगह दरारें दिखाई देने लगी हैं। इससे निर्माण में इस्तेमाल की गई सामग्री की गुणवत्ता पर संदेह पैदा हो रहा है। श्रद्धालुओं का कहना है कि मंदिर जैसे प्रमुख धार्मिक स्थल पर शौचालय जैसी बुनियादी सुविधा को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

     

    जमशेदपुर से मंदिर पहुंचीं ममता दास ने बताया कि शौचालय की सुविधा नहीं होने के कारण महिला श्रद्धालुओं को काफी परेशानी होती है। वहीं, रोहित कुमार ने कहा कि मंदिर परिसर में शौचालय का निर्माण सबसे पहले पूरा किया जाना चाहिए, क्योंकि यह श्रद्धालुओं की आवश्यक जरूरत है।

     

    *सौंदर्यीकरण के बावजूद सुविधाओं की कमी*

     

    मंदिर कमेटी के सदस्यों के अनुसार, करीब 19 करोड़ रुपये की लागत से मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है, लेकिन कई निर्माण कार्य अब भी अधूरे हैं। पार्क का काम पूरा नहीं हुआ है, गार्डवाल का निर्माण भी लंबित है और पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं है। परिसर में जगह-जगह गंदगी और कचरा जमा होने तथा प्रवेश द्वार के गेट में जंग लगने की शिकायत भी की गई है। कमेटी का आरोप है कि ईंटों और अन्य निर्माण सामग्री की हालत भी खराब दिखाई दे रही है।

     

    *जांच और निर्माण पूरा कराने की मांग*

     

    मंदिर कमेटी के सदस्यों ने ठेकेदार प्रिंस झा और वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए निर्माण कार्यों की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि अधूरे काम और कथित घटिया निर्माण से श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। कांग्रेस नेताओं और मंदिर कमेटी की ओर से पहले भी विरोध जताए जाने की बात कही गई है। उन्होंने उपायुक्त से पूरे मामले की जांच कराकर निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने और श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमां रंकिणी मंदिर विकास समिति का विवाद थाने पहुंचा
    Next Article बिष्टुपुर में सियासी टकराव: लोकतंत्र में विरोध का अधिकार, हिंसा का नहीं!

    Related Posts

    बिष्टुपुर में सियासी टकराव: लोकतंत्र में विरोध का अधिकार, हिंसा का नहीं!

    October 12, 2026

    मां रंकिणी मंदिर विकास समिति का विवाद थाने पहुंचा

    October 12, 2026

    हनुमान मंदिर के पास बछड़े का कटा सिर मिलने से मचा हड़कंप, स्थानीय लोगों ने किया हंगामा

    October 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिष्टुपुर में सियासी टकराव: लोकतंत्र में विरोध का अधिकार, हिंसा का नहीं!

    19 करोड़ के सौंदर्यीकरण पर सवाल, दो साल से अधूरा शौचालय

    मां रंकिणी मंदिर विकास समिति का विवाद थाने पहुंचा

    हनुमान मंदिर के पास बछड़े का कटा सिर मिलने से मचा हड़कंप, स्थानीय लोगों ने किया हंगामा

    काला बिल्ला लगाकर अनुसचिवीय कर्मचारियों का विरोध शुरू

    जमशेदपुर में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, लाठी-डंडे और पत्थरबाजी में कई घायल

    Picking the Best Casino Australia for Security: A Cash-First Check on Real Banking Strengths

    बिष्टुपुर में सियासी टकराव: लोकतंत्र में विरोध का अधिकार, हिंसा का नहीं!

    नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, सुबह से मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

    रामबली सिंह के निधन से तेघड़ा सहित पूरे जिले में शोक की लहर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.