Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मां रंकिणी मंदिर विकास समिति का विवाद थाने पहुंचा
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    मां रंकिणी मंदिर विकास समिति का विवाद थाने पहुंचा

    News DeskBy News DeskOctober 12, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    1. मां रंकिणी मंदिर विकास समिति का विवाद थाने पहुंचा

     

    *पूर्व कोषाध्यक्ष पर अवैध वसूली का आरोप, अध्यक्ष-सचिव ने पोटका थाना में दी लिखित शिकायत*

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता, पोटका

     

    मां रंकिणी कापड़गादी घाट विकास समिति, रोहिणीबेड़ा का आंतरिक विवाद अब थाने तक पहुंच गया है। समिति के अध्यक्ष दिनेश सरदार और सचिव लखीपदो सिंह ने पोटका थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर मंदिर परिसर में कथित अवैध वसूली रोकने और संस्था के नाम पर हो रही गतिविधियों की जांच कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। समिति की ओर से यह शिकायत 9 अक्टूबर 2026 को पत्रांक 63/2026 के तहत दी गई है।

     

    *पूर्व कोषाध्यक्ष पर वसूली का आरोप*

     

    शिकायत में समिति के पूर्व कोषाध्यक्ष मनोरंजन सिंह पर आरोप लगाया गया है कि पद से हटाए जाने के बावजूद वह मंदिर परिसर में बने घुमकुड़िया सह बहुउद्देशीय भवन की संचालन समिति का कोषाध्यक्ष बताकर करीब एक वर्ष से श्रद्धालुओं से कथित रूप से अवैध वसूली कर रहे हैं। समिति का कहना है कि 2 अक्टूबर 2026 को हुई कार्यकारिणी समिति की बैठक में प्रस्ताव पारित कर उन्हें कोषाध्यक्ष पद से निष्कासित कर दिया गया था। उनके स्थान पर टोटन सिंह को नया कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

     

    समिति के अनुसार, इस बदलाव की सूचना बैंक ऑफ इंडिया की मेचुआ शाखा को भी दे दी गई है। शिकायत में पूर्व कोषाध्यक्ष पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप भी लगाए गए हैं। साथ ही उनके खिलाफ आपराधिक मामले और जमानत पर होने का उल्लेख करते हुए कार्रवाई की मांग की गई है।

     

    *11 अक्टूबर की बैठक पर भी आपत्ति*

     

    शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि पद से हटाए जाने के बाद मनोरंजन सिंह कुछ सदस्यों को साथ लेकर समानांतर संगठन खड़ा करने का प्रयास कर रहे हैं। समिति का दावा है कि संबंधित सदस्यों का पिछले कई वर्षों से 51 रुपये मासिक सदस्यता शुल्क जमा नहीं हुआ है। इसी विवाद के बीच 11 अक्टूबर 2026 को बैठक बुलाए जाने पर आपत्ति जताई गई है।

     

    अध्यक्ष और सचिव का कहना है कि कथित बैठक समिति के संविधान और नियमावली के अनुरूप नहीं है तथा इसे कार्यकारिणी की सहमति से नहीं बुलाया गया। उन्होंने आशंका जताई है कि इससे संस्था के कामकाज और नवरात्र मेले की व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

     

    समिति ने पुलिस से मंदिर परिसर में कथित अवैध वसूली की जांच कराने, संस्था के नाम पर हो रही गतिविधियों की वास्तविकता स्पष्ट करने और कानून के अनुसार कार्रवाई करने की मांग की है। मामले में दूसरे पक्ष का बयान उपलब्ध नहीं हो सका है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहनुमान मंदिर के पास बछड़े का कटा सिर मिलने से मचा हड़कंप, स्थानीय लोगों ने किया हंगामा
    Next Article 19 करोड़ के सौंदर्यीकरण पर सवाल, दो साल से अधूरा शौचालय

    Related Posts

    मिश्रा दंपति का जज़्बा, टाटा स्टील हाफ मैराथन में दिखाई ऊर्जा और हौसले की मिसाल

    November 29, 2026

    रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी के क्वार्टर में लगी आग, दमकल की दो गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

    November 29, 2026

    परिसीमन की आड़ में सत्ता का गणित? राज्यों के हक, संघीय संतुलन और लोकतंत्र की अग्निपरीक्षा

    November 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Country Club Casino Pokies: Short High-Intensity Sessions for Players Who Want Quick Outcomes

    Navar казино – обзор, бонусы, регистрация, мобильное приложение и вывод средств

    JustBet Casino: How Quick-Hit Players Chase Fast Blackjack and Crash Outcomes

    PANDA95 Casino: Quick Mobile Sessions for Players Who Want Fast Outcomes

    Lucky Vibe Casino: Quick Mobile Sessions for Players Who Play in Bursts

    मिश्रा दंपति का जज़्बा, टाटा स्टील हाफ मैराथन में दिखाई ऊर्जा और हौसले की मिसाल

    Green Casino Mobile Sessions: How Quick Players Chase Fast Wins on the Go

    Fairgo77 Casino: Quick-Hit Sessions and the Discipline of Small, Frequent Decisions

    Speed AU Casino: Quick Mobile Check-Ins and the Rise of the Micro-Session

    रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी के क्वार्टर में लगी आग, दमकल की दो गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.