Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नारायण आईटीआई में मनाई गई लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    नारायण आईटीआई में मनाई गई लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती

    News DeskBy News DeskOctober 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नारायण आईटीआई में मनाई गई लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती

     

    *अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष की प्रेरणा देते हैं जेपी : डॉ जटाशंकर*

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता, चांडिल

     

    लुपुंगडीह स्थित नारायण प्राइवेट आईटीआई में रविवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। संस्थान के संस्थापक डॉ. जटाशंकर पांडे और भाजपा प्रदेश मंत्री शैलेन्द्र कुमार सिंह ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके विचारों और आदर्शों को याद किया।

     

    डॉ. जटाशंकर पांडे ने कहा कि लोकनायक का जीवन देशसेवा, त्याग, संघर्ष और सामाजिक परिवर्तन की प्रेरक मिसाल है। उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा तथा अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष किया। उनकी संपूर्ण क्रांति की विचारधारा आज भी युवाओं को समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देती है। उन्होंने युवाओं से ईमानदारी, अनुशासन, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रसेवा की भावना अपनाने का आह्वान किया।

     

    उन्होंने जयप्रकाश नारायण के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान का उल्लेख करते हुए बताया कि वे 1930 के दशक में कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी के गठन से जुड़े रहे और 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई। हजारीबाग जेल से निकलने के बाद उन्होंने स्वतंत्रता संघर्ष को आगे बढ़ाने में भी योगदान दिया।

     

    कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर प्राचार्य जयदीप पांडे, शांति राम महतो, प्रकाश महतो, भगत लाल तेली, देवाशीष मंडल, शशि प्रकाश महतो, निकिता गोराई और लक्ष्मी महतो सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआसंगी मौसीबाड़ी मंदिर में रत्न भंडार की पूजा
    Next Article डोमजूड़ी पंचायत के पहले रक्तदान शिविर में 60 यूनिट रक्त संग्रह

    Related Posts

    401 महिलाओं की कलश यात्रा से गूंजा काण्ड्रा

    October 11, 2026

    एसपी ग्रामीण ने किया दुर्गापूजा पंडालों का निरीक्षण

    October 11, 2026

    डोमजूड़ी पंचायत के पहले रक्तदान शिविर में 60 यूनिट रक्त संग्रह

    October 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    401 महिलाओं की कलश यात्रा से गूंजा काण्ड्रा

    एसपी ग्रामीण ने किया दुर्गापूजा पंडालों का निरीक्षण

    डोमजूड़ी पंचायत के पहले रक्तदान शिविर में 60 यूनिट रक्त संग्रह

    नारायण आईटीआई में मनाई गई लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती

    आसंगी मौसीबाड़ी मंदिर में रत्न भंडार की पूजा

    पूजा में सुरक्षा, अपराधियों पर शिकंजा

    झारखंड प्रभा’ का 18वां अंक विमोचित, साहित्यकारों का सम्मान

    सरयू राय के अल्टीमेटम के बाद नगर निगम कार्यालय के सामने डंप हुआ कचरा

    सिदगोड़ा में मैथिल समाज ने विधि-विधान से की कलश स्थापना, दुर्गा सप्तशती पाठ शुरू

    मंच की संगीत चौपाल में आगमनी गीतों ने बांधा समां

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.