Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीजेपी आंदोलन में शामिल होने दिल्ली जा रहे लोगों को इटारसी में ट्रेन से उतारा, हाईकोर्ट ने कहा- पेश करो या छोड़ दो
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    सीजेपी आंदोलन में शामिल होने दिल्ली जा रहे लोगों को इटारसी में ट्रेन से उतारा, हाईकोर्ट ने कहा- पेश करो या छोड़ दो

    News DeskBy News DeskOctober 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने दिल्ली जा रहे गोवा के 18 लोगों को जीआरपी ने इटारसी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतारकर जिला पुलिस को सौंप दिया. आंदोलनकारियों ने पुलिस की इस कार्रवाई को हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए अवैध हिरासत बताया है.

    मामले में सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस अल्पेश कोगजे और जस्टिस विवेक जैन की डिवीजन बेंच ने नर्मदापुरम एसपी को निर्देश दिए कि प्रदर्शनकारियों को कोर्ट में पेश किया जाए या उन्हें रिहा किया जाए. कोर्ट ने राज्य सरकार और पुलिस को नोटिस भी जारी किया है. मामले की अगली सुनवाई सोमवार, 12 अक्टूबर को होगी.

    ट्रेन से उतारकर पुलिस को सौंपने का आरोप

    गोवा निवासी याचिकाकर्ता सार्दुल जितेंद्र बुआ ने बताया कि वह अपने साथी और बहन के साथ दिल्ली जा रहे थे. ट्रेन के इटारसी पहुंचने पर रेलवे पुलिस ने उन्हें रोककर नीचे उतार दिया. याचिकाकर्ता के मुताबिक, सभी के पास ट्रेन की वैध टिकटें थीं, इसके बावजूद उन्हें हिरासत में लेकर जिला पुलिस को सौंप दिया गया.

    हाईकोर्ट में दी कार्रवाई को चुनौती

    याचिकाकर्ता के वकील मोनिश रघुवंशी ने कोर्ट को बताया कि वैध टिकट लेकर दिल्ली जा रहे लोगों को हिरासत में लिया गया है. इनमें सीजेपी के कुछ कार्यकर्ता भी शामिल हैं. याचिकाकर्ता पक्ष ने पुलिस की कार्रवाई को अवैध बताते हुए विरोध किया और कोर्ट से राहत की मांग की. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने नर्मदापुरम एसपी को प्रदर्शनकारियों को पेश करने या रिहा करने के निर्देश दिए. मामले में अगली सुनवाई 12 अक्टूबर को होगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली : कनॉट प्लेस से जंतर-मंतर की ओर बढ़े सीजेपी समर्थक हिरासत में, सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त
    Next Article मस्क का तंज, बोले- डियर प्राइम मिनिस्टर अंबानी, आपका इतना प्रभाव, 5 साल से हर शर्त मान रहे, फिर भी अटका इंटरनेट का लाइसेंस

    Related Posts

    टंडवा में पुलिस व राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, एक अपराधी को लगी गोली

    November 25, 2026

    चतरा: टंडवा में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, आम्रपाली एवीएस व चौपारण गोलीकांड का मुख्य शूटर आनंद कुमार घायल।

    November 25, 2026

    बांग्लादेश की सियासी आग और भारत की कूटनीतिक चुनौती

    November 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टंडवा में पुलिस व राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, एक अपराधी को लगी गोली

    चतरा: टंडवा में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, आम्रपाली एवीएस व चौपारण गोलीकांड का मुख्य शूटर आनंद कुमार घायल।

    बांग्लादेश की सियासी आग और भारत की कूटनीतिक चुनौती

    जानें आपके सितारे क्या कहते हैं

    अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस- 25 नवंबर 2026

    आजम खान: आंसुओं में संघर्ष की कहानी और सियासत में वापसी की चुनौती

    *नियोजन के लिए चयनित युवाओं को काम से रोकने पर तनाव, ग्रामीणों का प्रदर्शन

    बहरागोड़ा सीएचसी में 30 यूनिट रक्त संग्रह

    चार लाख मेहमानों के भोजन की व्यवस्था, घुड़दौर की तैयारी पुरी, ऐसे हो रही शिवांगी की शादी!

    जिले में 49 और परिवारों ने नए आवास में किया गृह प्रवेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.