शहीदों के बलिदान को चतरा का सलाम, विनय भारती पार्क से गूंजा वीर सपूतों की शहादत का संदेश
चतरा में शहीदों को श्रद्धांजलि, बलिदान को किया गया याद
:चतरा में शहीदों की शहादत को नमन किया गया कुंदा थाना क्षेत्र के बनियाडीह पहाड़ पर 8 अक्टूबर 2005 को हुए लैंडमाइंस विस्फोट में शहीद हुए एसडीपीओ विनय भारती समेत पुलिस और सीआरपीएफ के 14 अधिकारी-जवानों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया शहर के शहीद विनय भारती पार्क में आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की उपायुक्त रवि आनंद, पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी, एसडीपीओ सन्नी वर्धन और मेजर सुबोध गुप्ता समेत कई अधिकारियों ने शहीद विनय भारती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया इसके बाद शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर मातृभूमि की रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले जवानों को याद किया गया इस मौके पर उपायुक्त रवि आनंद ने कहा कि शहीदों की स्मृतियों को संजोकर रखने के लिए शहीद विनय भारती पार्क का डीएमएफटी मद से सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार कराया जाएगा वहीं एसपी अनिमेष नैथानी ने कहा कि चतरा में उग्रवाद के खिलाफ अभियान लगातार जारी है उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और जिले को पूरी तरह उग्रवाद मुक्त बनाने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने कहा कि शहीदों का अदम्य साहस और देश के लिए दिया गया बलिदान पुलिस बल को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।


