अग्रवाल समाज में बदलते समीकरण, युवा अभिषेक ‘गोल्डी’ की बढ़ती स्वीकार्यता
पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन से जुड़ रहे समाज के लोग, पारंपरिक नेतृत्व पर उठने लगे सवाल
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम के अग्रवाल समाज में नेतृत्व को लेकर समीकरण बदलते दिखाई दे रहे हैं। जिला अग्रवाल सम्मेलन से लगातार लोगों का जुड़ना इस बदलाव का अहम संकेत माना जा रहा है। समाज के बीच युवा अभिषेक अग्रवाल उर्फ गोल्डी की सक्रियता और बढ़ती पहचान भी चर्चा का केंद्र बन गई है।
गोल्डी की सक्रियता को खासकर युवाओं के बीच मिल रही स्वीकार्यता ने पुराने नेतृत्व के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है। दूसरी ओर, मुकेश मित्तल को लेकर समाज के एक वर्ग में पहले जैसी उत्सुकता नहीं रहने की चर्चा है। हालांकि, इस बदलते रुझान के पीछे वास्तविक कारण क्या हैं, इसे लेकर अलग-अलग राय हैं।
अब सवाल सिर्फ चेहरे का नहीं, बल्कि काम करने की शैली, समाज से संवाद और संगठन को साथ लेकर चलने की क्षमता का है। यही कसौटी आने वाले समय में नेतृत्व की दिशा तय कर सकती है।
समाज में बन रहे इन नए समीकरणों के बीच जल्द ही अभिषेक अग्रवाल ‘गोल्डी’ और मुकेश मित्तल की कार्यशैली, सामाजिक सक्रियता और संगठनात्मक प्रभाव की तुलनात्मक समीक्षा सामने आएगी।
बदलते माहौल में संकेत स्पष्ट हैं अब समाज किस दिशा में आगे बढ़ता है, यह सबसे दिलचस्प सवाल है।

