Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने आयोजित की विकसित भारत स
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने आयोजित की विकसित भारत स

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 7, 2026No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने आयोजित की विकसित भारत संकल्प सभा, विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति यात्रा, यात्रा में दिखा भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह

    ● प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के संबोधन का हुआ सीधा प्रसारण

    ● पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, विधायक पूर्णिमा साहू समेत कई नेताओं ने सेवा ज्योति यात्रा में लिया हिस्सा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसेवक के रूप में सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बुधवार को जमशेदपुर में सेवा, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प का संदेश गूंजा। भाजपा जमशेदपुर महानगर एवं पूर्वी सिंहभूम जिला के संयुक्त तत्वावधान में साकची स्थित बोधि मंदिर मैदान में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के तहत ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया गया। सभा के बाद बोधि मंदिर मैदान से सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। बोधि मंदिर मैदान में दोनों नेताओं के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुना और उनके 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा एवं जनकल्याण के लिए किए गए कार्यों को स्मरण किया।

    *पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दिलाई विकसित भारत की शपथ*

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के संबोधन के पश्चात पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों को वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के लिए सामूहिक रूप से शपथ दिलाई। इसके बाद सेवा ज्योति यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा बोधि मंदिर मैदान से निकलकर स्ट्रेट माइल रोड गोलचक्कर तक पहुंची और पुनः बोधि मंदिर मैदान लौटकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान भाजपा नेताओं ने हाथों में मशाल थामकर सेवा, समर्पण और विकसित भारत का संदेश दिया। वहीं कार्यकर्ता केंद्र सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को दर्शाती तख्तियां लेकर और विभिन्न नारों के साथ यात्रा में शामिल हुए। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

    *मशाल प्रज्वलित कर हुआ यात्रा का शुभारंभ*

    कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के साथ हुआ। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर पूर्वी विधायक पूर्णिमा साहू, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा एवं पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सत्या तिवारी ने संयुक्त रूप से मशाल प्रज्वलित कर सेवा ज्योति यात्रा का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मंच संचालन जिला महामंत्री राजीव सिंह ने किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ।

    कार्यक्रम के पश्चात मीडिया से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसेवक के रूप में 25 वर्षों में देश ने सुशासन, गरीब कल्याण और जनहितकारी योजनाओं के क्षेत्र में एक स्वर्णिम काल देखा है। आज भारत आत्मविश्वास के साथ विकास की नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर है। पीएम नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि भारत की अर्थव्यवस्था को और सशक्त बनाते हुए इसे विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ाया जाए और वर्ष 2047 तक भारत को एक समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाया जाए।

    उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत’ केवल सरकार का संकल्प नहीं है। यह देश के प्रत्येक नागरिक का संकल्प बन चुका है। देश सेवा ही राष्ट्र सेवा है। इसलिए हम सभी का दायित्व है कि विकसित भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता और योगदान सुनिश्चित करें। हमारी सामूहिक संकल्प शक्ति, निरंतर परिश्रम और जनभागीदारी के बल पर ही वर्ष 2047 तक एक समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के सपने को साकार किया जा सकता है।

    वहीं, सांसद विद्युत वरण महतो ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में सेवा को राजनीति का आधार बनाते हुए राष्ट्रहित और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

    पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि जब से देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है, तब से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत को विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने की दिशा में निरंतर और अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं।
    प्रधानमंत्री जी ने वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया है, वह आज देश के करोड़ों नागरिकों के संकल्प का रूप ले चुका है। विकसित भारत का संकल्प देशवासियों के सामूहिक प्रयास और सहभागिता से साकार होने वाला राष्ट्र निर्माण का संकल्प है।

    विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के गरीब, किसान, युवा, महिला और वंचित वर्ग के सशक्तिकरण के साथ-साथ आधारभूत संरचना, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और तकनीक के क्षेत्र में तेज गति से हो रहा विकास आज नए भारत की मजबूत नींव रख रहा है। आज आवश्यकता है कि हम सभी प्रधानमंत्री जी के इस संकल्प के साथ कदम से कदम मिलाकर चलें। देशहित में हो रहे विकास कार्यों को और गति देने तथा वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए हम सभी आज अपना संकल्प दोहराते हैं।

    भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने ‘सेवा ज्योति यात्रा’ एवं ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ को सफल बनाने के लिए जमशेदपुर महानगर एवं पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी भाजपा पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा पदाधिकारियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसेवक के रूप में 25 वर्षों का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। सेवा को साधना मानकर राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करना ही भाजपा कार्यकर्ताओं की पहचान है।

    इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक पूर्णिमा साहू, पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां, पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह, मीरा मुंडा, बाबूलाल सोरेन, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा, पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सत्या तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, बिनोद सिंह, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, राजेश शुक्ल, मनोज सिंह, जटाशंकर पांडेय, अमरप्रीत सिंह काले, कुसुम पूर्ति, मिथिलेश सिंह यादव, कुलवंत सिंह बंटी, अनिल मोदी, संजीव कुमार, संजीव सिंह, प्रदीप महतो, बबुआ सिंह, रूबी झा, राजीव सिंह, जितेंद्र राय, मुचिराम बाउरी, तन्मय झा, रीना चौधरी, रेणु सिन्हा, कृष्णा शर्मा काली, संजीत चौरसिया, प्रेम झा, अखिल सिंह, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, अमित सिंह, उज्ज्वल सिंह, किशोर ओझा, राकेश दुबे, पप्पू सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, अमित अग्रवाल, नीतीश कुशवाहा, नीलू मछुआ, मंजीत सिंह, पोरेश मुखी, सागर राय, सुशीला शर्मा, अजय श्रीवास्तव, पवन अग्रवाल, हरिकिशोर तिवारी, पंचम जंघेल, नित्यानंद सिन्हा, अशोक चौहान, गंगा साहू, ओमप्रकाश, महावीर सिंह, पप्पू सिंह, शशांक शेखर, प्रकाश दुबे, चिंटू सिंह, शैलेश गुप्ता, अभिषेक श्रीवास्तव, मनोज सिंह समेत विभिन्न मंडलों के अध्यक्षगण, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्रीमती रूपी सोरेन जी के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्हों
    Next Article रूपी सोरेन का निधन, सोरेन परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    Related Posts

    अग्रवाल समाज में बदलते समीकरण, युवा अभिषेक ‘गोल्डी’ की बढ़ती स्वीकार्यता

    October 7, 2026

    हेमंत सोरेन की माताजी के निधन पर सरयू राय ने जताया शोक

    October 7, 2026

    रूपी सोरेन का निधन, सोरेन परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    October 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Casoola No Deposit Promo Codes via E-mail: Hoe je oplichting herkent

    अग्रवाल समाज में बदलते समीकरण, युवा अभिषेक ‘गोल्डी’ की बढ़ती स्वीकार्यता

    Avia Masters: Where High-Stakes Strategy Meets the Skies

    हेमंत सोरेन की माताजी के निधन पर सरयू राय ने जताया शोक

    रूपी सोरेन का निधन, सोरेन परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने आयोजित की विकसित भारत स

    श्रीमती रूपी सोरेन जी के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्हों

    दुमका की राजनीति से भी गहरा रहा रूपी सोरेन का रिश्ता

    Winnita Deposit Reversal: Puoi Annullare?

    रूपी सोरेन के निधन पर राजेश शुक्ल ने शोक जताया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.