Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोयोला स्कूल के पास कारोबारी की क्रिकेट बैट से पिटाई, हत्या के प्रयास की प्राथमिकी
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    लोयोला स्कूल के पास कारोबारी की क्रिकेट बैट से पिटाई, हत्या के प्रयास की प्राथमिकी

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लोयोला स्कूल के पास कारोबारी की क्रिकेट बैट से पिटाई, हत्या के प्रयास की प्राथमिकी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित लोयोला स्कूल के पास दो कारोबारियों के बीच हुई मारपीट में अजय भालोटिया घायल हो गए। मामले में अजय भालोटिया के बयान पर बिष्टुपुर थाना में कारोबारी दिलीप मुरारका के खिलाफ हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    जानकारी के अनुसार, 30 सितंबर को यूनाइटेड क्लब में अजय भालोटिया और दिलीप मुरारका के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके अगले दिन, 1 अक्टूबर को दोनों लोयोला स्कूल के पास पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान दिलीप मुरारका ने क्रिकेट बैट से अजय भालोटिया की पिटाई कर दी। मारपीट की घटना आसपास मौजूद लोगों के बीच हुई, जिसका वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

    घटना में घायल अजय भालोटिया ने बिष्टुपुर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उनकी शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस वायरल वीडियो के अलावा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।

    अजय भालोटिया बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में जुबिली पार्क के पास बंगला नंबर 10 के निवासी बताए गए हैं। वहीं, दिलीप मुरारका भी बिष्टुपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस मारपीट के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच के साथ आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

    लोयोला स्कूल के पास कारोबारी की क्रिकेट बैट से पिटाई हत्या के प्रयास की प्राथमिकी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोलकाता से रांची जा रही शिवम बस झाबरी में पलटी, 20 से अधिक यात्री घायल
    Next Article पुलिस के सायरन से टूटा चोरों का हौसला! बैंक ऑफ इंडिया का ग्रिल तोड़कर घुसे चोर, ताला तोड़ने तक ही सिमटे कदम

    Related Posts

    15 सूत्री मांगों को लेकर 66 दिनों से अनिश्चितकालीन धरना जारी, जमुआ अंचल कार्यालय में बैठे आंदोलनकारी

    October 3, 2026

    गैंगस्टर फहीम खान के घर AK-47 से हमला, तीनों दोषियों को उम्रकैद

    October 3, 2026

    एनएच-33 पर यात्री बस पलटी, 20 से अधिक यात्री घायल

    October 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    15 सूत्री मांगों को लेकर 66 दिनों से अनिश्चितकालीन धरना जारी, जमुआ अंचल कार्यालय में बैठे आंदोलनकारी

    गैंगस्टर फहीम खान के घर AK-47 से हमला, तीनों दोषियों को उम्रकैद

    एनएच-33 पर यात्री बस पलटी, 20 से अधिक यात्री घायल

    SIR प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग, आजाद समाज पार्टी ने उपयुक्त क़ो सौंपा ज्ञापन 

    पुलिस के सायरन से टूटा चोरों का हौसला! बैंक ऑफ इंडिया का ग्रिल तोड़कर घुसे चोर, ताला तोड़ने तक ही सिमटे कदम

    लोयोला स्कूल के पास कारोबारी की क्रिकेट बैट से पिटाई, हत्या के प्रयास की प्राथमिकी

    कोलकाता से रांची जा रही शिवम बस झाबरी में पलटी, 20 से अधिक यात्री घायल

    परिजन नहीं पहुंचे तो सामाजिक संस्थाओं ने उठाया अस्थि विसर्जन का जिम्मा

    वैध वीजा होने के बावजूद भारत में प्रवेश का अधिकार नहीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने विदेशी नागरिक के मामले में सुनाया अहम फैसला

    23 हजार करोड़ से ज्यादा के ट्रैफिक जुर्माने का बकाया, सुप्रीम कोर्ट ने ई-चालान नहीं चुकाने वाले वाहनों पर कसा शिकंजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.