Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अंधेरे से नहीं, अंधेरे में रखने वालों से बचो!
    Breaking News Headlines धर्म मेहमान का पन्ना राष्ट्रीय शिक्षा संपादकीय साहित्य

    अंधेरे से नहीं, अंधेरे में रखने वालों से बचो!

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 3, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अंधेरे से नहीं, अंधेरे में रखने वालों से बचो!

    इंद्र यादव/मुंबई/अंधेरा तो सिर्फ अंधेरा है। रात होती है, बिजली जाती है, कमरा अंधेरा हो जाता है। डर लगता है! हाँ, लगता है। लेकिन असली खतरा अंधेरे में नहीं है। असली खतरा उन लोगों में है जो तुम्हें जान-बूझकर अंधेरे में रखते हैं। जो रोशनी बुझाते हैं, फिर कहते हैं ,डरो मत, हम हैं ना।
    ये लोग कहाँ-कहाँ हैं!हर जगह।
    राजनीति में बैठे हैं जो तुम्हें अज्ञान का अंधेरा पसंद है इसलिए शिक्षा का बजट काटते हैं, स्कूलों में टीचर नहीं भेजते, और फिर भाषण देते हैं “गरीबों के लिए लड़ रहे हैं।” मीडिया में बैठे हैं जो आधा सच दिखाकर पूरा झूठ बेचते हैं। सोशल मीडिया के इंटेलेक्चुअल हैं जो सिर्फ नफरत और डिवाइड फैलाते हैं ताकि तुम सोचो ही मत। परिवार में भी बैठे हैं जो “बेटा/बेटी, तुम इतना मत पढ़ो, हमारा क्या होगा” वाला ड्रामा करते हैं। ऑफिस में बॉस है जो जानकारियों को अपने पास रोककर रखता है ताकि तुम कभी उसके बराबर न आ सको।
    ये सब एक ही खेल खेलते हैं।
    रोशनी मत आने दो। सवाल मत पूछने दो। पढ़ने-लिखने दो तो भी उतना ही दो जितने से तुम “हाँ जी, सही कहा” बोल सको। थोड़ा बहुत ज्ञान दो ताकि तुम खुद को समझदार समझो, लेकिन असली खेल की चालें कभी न बताओ। फिर जब तुम अंधेरे में ठोकर खाओ तो कहें देखा, दुनिया ऐसी ही है, हमने तो पहले से कहा था।
    साला सबसे खतरनाक अपराध यही है।
    चोरी-डकैती तो एक बार की बात है। लेकिन किसी की आँखों पर पट्टी बाँधकर उम्र भर अंधेरे में घुमाना… ये तो जिंदगी भर की गुलामी है। और सबसे मजेदार बात! ये लोग खुद अंधेरे से नहीं डरते। इनके पास रोशनी है। इनके बच्चों के पास रोशनी है। इनके घरों में जेनरेटर चलता है। अंधेरा सिर्फ तुम्हारे लिए रिजर्व है।
    अब सवाल ये है कि बचा कैसे जाए!
    पहले ये समझो कि अंधेरा बाहर नहीं, अंदर पैदा होता है जब तुम सवाल करना बंद कर देते हो। जब तुम “सब कुछ भगवान् भरोसे” या “नेता जी जानते होंगे” वाली मानसिकता में चले जाते हो। जब तुम फ्री में मिलने वाली अफवाहों को सच मान लेते हो और किताब खोलना मुश्किल समझते हो।
    रोशनी माँगो। जबरदस्ती माँगो।
    किताब पढ़ो। सवाल पूछो। आंकड़े मांगो। वीडियो देखो तो दोनों तरफ का देखो। किसी के “भरोसा रखो” वाले डायलॉग पर तुरंत विश्वास मत करो। जो तुम्हें ज्ञान से दूर रखना चाहता है, वो तुम्हारा दुश्मन है — चाहे वो तुम्हारा नेता हो, गुरु हो, रिश्तेदार हो या दोस्त।
    अंधेरा तो आएगा और जाएगा।
    लेकिन जो लोग तुम्हें अंधेरे में रखने का बिजनेस चला रहे हैं, उनसे बचो। उनसे दूर रहो। उनकी दुकान बंद करो। क्योंकि अंधेरे से तो आदमी डर कर रोशनी ढूँढ लेता है।
    लेकिन अंधेरे में रखने वाले आदमी की आँखें ही फोड़ देते हैं।
    और फिर वो आदमी रोशनी आने पर भी अंधा ही रहता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी ने टाली बड़ी हवाई त्रासदी
    Next Article फ्लैट देने के नाम पर 70.66 लाख की ठगी, बिल्डर शामराव शिंदे नवी मुंबई से गिरफ्तार

    Related Posts

    सत्ता में भाजपा, फिर भी उपेक्षित क्यों महसूस कर रहा है वर्षों तक संघर्ष करने वाला कार्यकर्ता?

    October 3, 2026

    फ्लैट देने के नाम पर 70.66 लाख की ठगी, बिल्डर शामराव शिंदे नवी मुंबई से गिरफ्तार

    October 3, 2026

    कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी ने टाली बड़ी हवाई त्रासदी

    October 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सत्ता में भाजपा, फिर भी उपेक्षित क्यों महसूस कर रहा है वर्षों तक संघर्ष करने वाला कार्यकर्ता?

    फ्लैट देने के नाम पर 70.66 लाख की ठगी, बिल्डर शामराव शिंदे नवी मुंबई से गिरफ्तार

    अंधेरे से नहीं, अंधेरे में रखने वालों से बचो!

    कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी ने टाली बड़ी हवाई त्रासदी

    कैप्टन स्मित मछार: विमान हादसे में आस्था और साहस की प्रेरणादायक कहानी

    भारत की विविध पहचान बेहतर दुनिया बनाने में योगदान दे सकती है : आरएसएस प्रमुख भागवत

    अराधना मिश्रा उप्र कांग्रेस की नयी अध्यक्ष नियुक्त, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष

    कुकड़ू में टाटा पावर की प्रस्तावित परियोजना ठप

    गांधी-शास्त्री जयंती

    गांधी जयंती पर विधायक पूर्णिमा साहू ने चलाया स्वच्छता अभियान, स्वच्छता मित्रों को किया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.