*बखरी में गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन, गर्भवती महिलाओं को दिया गया पोषण का मंत्र*
नितेश सिंह राजपूत
*बखरी, बेगूसराय।* महिला एवं बाल विकास की अनूठी पहल के तहत बखरी प्रखंड के मोहनपुर पंचायत अंतर्गत हेमनपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 68 पर गुरुवार को गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में दर्जनों गर्भवती महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक एवं संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच तथा साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया। सेविका एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं ने गर्भवती महिलाओं और गर्भस्थ शिशु के बेहतर स्वास्थ्य के लिए समय पर जांच एवं चिकित्सकीय सलाह लेने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म भी निभाई गई।मौके पर प्रखंड प्रमुख शिवचंद्र पासवान
बखरी सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षिका शारदा कुमारी एवं चेतना कुमारी, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष कंचन कुमारी, सहित सेविका अनीता वर्मा, रेशमी कुमारी, प्रेम सुंदरी देवी, ऊषा कुमारी, गुड़िया कुमारी, नीतू कुमारी, राजकुमारी एवं पुनीता देवी सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

