Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » औद्योगिक क्षेत्रों में बेतरतीब पार्किंग पर सख्ती
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    औद्योगिक क्षेत्रों में बेतरतीब पार्किंग पर सख्ती

    News DeskBy News DeskSeptember 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    औद्योगिक क्षेत्रों में बेतरतीब पार्किंग पर सख्ती

     

    *मुख्य सड़कों पर खड़े भारी वाहनों को हटाने का निर्देश, प्रतिष्ठानों को परिसर में पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने की हिदायत*

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला

    जिले के औद्योगिक क्षेत्रों में भारी वाहनों की बेतरतीब पार्किंग और इससे प्रभावित हो रहे यातायात को लेकर प्रशासन ने सख्ती के संकेत दिए हैं। उद्योग सचिव अरवा राजकमल की अध्यक्षता में सोमवार को सरायकेला परिसदन में सड़क सुरक्षा एवं सुगम यातायात परिचालन को लेकर उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक में औद्योगिक प्रतिष्ठानों को अपने परिसर में पर्याप्त एवं व्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

     

    बैठक में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह, एसपी मनोज सर्वांगीयारी, उद्योग विभाग की अपर सचिव प्रीति रानी, जीएम जिला उद्योग केंद्र रविशंकर प्रसाद, जिला परिवहन पदाधिकारी शंकराचार्य सामद, सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

     

    झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश के आलोक में हुई समीक्षा में औद्योगिक क्षेत्रों के आसपास मुख्य सड़कों पर भारी वाहनों के अनावश्यक ठहराव, पार्किंग स्थलों की व्यवस्था और वाहन चालकों के लिए मूलभूत सुविधाओं पर चर्चा हुई। चिलियामा स्थित रूंगटा स्टील प्लांट के बाहर मुख्य सड़क पर ट्रकों के खड़े रहने से संबंधित जनहित याचिका के संदर्भ में भी आवश्यक बिंदुओं की समीक्षा की गई।

     

    राजनगर स्थित रूंगटा माइंस की पार्किंग व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान पार्किंग स्थल को सुव्यवस्थित रखने, वाहनों के सुरक्षित ठहराव और चालकों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। मुख्य सड़कों पर अनधिकृत रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ नियमित कार्रवाई तथा यातायात की निगरानी के लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से काम करने को कहा गया।

     

    उद्योग सचिव ने कहा कि सुरक्षित यातायात के लिए प्रशासन, पुलिस, परिवहन विभाग और औद्योगिक प्रतिष्ठानों के बीच प्रभावी समन्वय जरूरी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआदित्यपुर गोलीकांड में दो गिरफ्तार, अवैध धंधे के पैसों के बंटवारे को लेकर हुआ था विवाद
    Next Article मुस्लिम बस्ती गोलीकांड का 24 घंटे में खुलासा

    Related Posts

    पाकिस्तान से 300 करोड़ आने का डर, डिजिटल अरेस्ट कर 4.50 लाख की ठगी।

    September 28, 2026

    फीते से नहीं, फिटनेस से चलती है सरकार की बस

    September 28, 2026

    पारडीह-बालिगुमा हाईवे पर अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान, 45 वाहनों से 2.5 लाख से अधिक जुर्माना

    September 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पाकिस्तान से 300 करोड़ आने का डर, डिजिटल अरेस्ट कर 4.50 लाख की ठगी।

    फीते से नहीं, फिटनेस से चलती है सरकार की बस

    पारडीह-बालिगुमा हाईवे पर अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान, 45 वाहनों से 2.5 लाख से अधिक जुर्माना

    भाजपा सोनारी मंडल ने भारत सेवाश्रम विद्यालय में आयोजित किया सेवा चित्र कार्यक्रम

    पूर्वी सिंहभूम कामगार कांग्रेस कमेटी का विस्तार

    हरमू में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर कालिख, भाजपा ने की गिरफ्तारी की मांग

    हर धड़कन की बेहतर देखभाल: टीएमएच की हृदय चिकित्सा में निरंतर प्रगति

    वोट चोरी के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, अभय सिंह बोले- जनता के जनादेश का सम्मान करे कांग्रेस

    महाराष्ट्र एफडीए में खुली लूट! सांसद संजय राउत बोले- होटल वालों को डराकर अब वसूल रहे लाखों रुपये

    शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा के उत्थान पर 4 अक्टूबर को सेमिनार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.