झारखंड की मंत्री दीपिका पांडेय की पुत्री त्रिशा सिंह सहित सभी के निधन पर राजेश शुक्ल ने शोक जताया
राष्ट्र संवाद संवाददाता
झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और राज्य के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री श्रीमती दीपिका सिंह पांडेय की सुपुत्री त्रिशा सिंह के मरीन ड्राईव पर आज हुए भीषण दुर्घटना में निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है l
श्री शुक्ल ने उसके साथ सार्थक अग्रवाल,नमन गुप्ता,और बंशीका खण्डेलवाल के भी निधन पर शोक जताया है l
श्री शुक्ल ने दिवंगतआत्माओं की शांति के लिए प्रभु से प्रार्थना किया हैऔर परिजनों के प्रति संवेदना जताया है l श्री शुक्ल ने दीपिका पांडेय से रांची उनकेआवास पर मिलकर सांत्वना जताई और बाबा वैद्यनाथ से इस कष्ट को सहन करने की हिम्मत और हौसला देने की प्रार्थना की है l

