Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चुनाव आयोग के फैसलों पर प्रमोद तिवारी ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग
    झारखंड

    चुनाव आयोग के फैसलों पर प्रमोद तिवारी ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

    nizamBy nizamSeptember 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चुनाव आयोग के फैसलों पर प्रमोद तिवारी ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    नई दिल्ली /लखनऊ । राज्यसभा में कांग्रेस के उपनेता प्रमोद तिवारी ने चुनाव आयोग के निर्णयों को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 10 महीनों में चुनाव आयोग द्वारा लिए गए 14 महत्वपूर्ण निर्णयों में दो चुनाव आयुक्तों की राय मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेष कुमार से अलग थी।
    तिवारी ने दावा किया कि इन निर्णयों में मुख्य चुनाव आयुक्त का पक्ष भारतीय जनता पार्टी के हित में रहा। उन्होंने कहा कि इससे चुनाव प्रक्रिया और मतदाताओं के अधिकारों को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े होते हैं। उन्होंने हरियाणा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और असम के चुनावों का उल्लेख करते हुए कथित ‘‘वोट चोरी’’ की जांच की आवश्यकता बताई।
    उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग जैसे संवैधानिक संस्थान की निष्पक्षता पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र और संविधान के लिए गंभीर विषय हैं। तिवारी ने मांग की कि मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में जांच कराई जाए, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके।
    तिवारी ने संसद का विशेष सत्र बुलाकर मुख्य चुनाव आयुक्त को सदन के समक्ष जवाबदेह बनाने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए निष्पक्ष और पारदर्शी व्यवस्था जरूरी है।
    उन्होंने लोगों से लोकतांत्रिक एवं अहिंसात्मक तरीके से लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा के लिए जागरूक रहने की अपील की। साथ ही कहा कि चुनाव आयोग के निर्णयों और उसकी कार्यप्रणाली पर उठे सवालों का संवैधानिक प्रक्रिया के तहत समाधान किया जाना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआयुर्वेद प्राचीन विरासत ही नहीं, स्वस्थ भविष्य की मजबूत आधारशिला: केशव प्रसाद मौर्य
    Next Article चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर अजय राय ने उठाए सवाल, वाराणसी चुनाव की जांच की मांग

    Related Posts

    विधायक के एस्कॉर्ट वाहन के पलटने से चार सुरक्षाकर्मी घायल

    September 23, 2026

    भाजपा ने राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए

    September 23, 2026

    सीआईएसएफ ने फुलबासिया साइडिंग के समीप दो सौ टन अवैध कोयला जब्त, तस्करों में हड़कंप

    September 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विधायक के एस्कॉर्ट वाहन के पलटने से चार सुरक्षाकर्मी घायल

    भाजपा ने राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए

    सीआईएसएफ ने फुलबासिया साइडिंग के समीप दो सौ टन अवैध कोयला जब्त, तस्करों में हड़कंप

    *UP में बृजेश के एनकाउंटर पर झारखंड में बौखलाए नक्सली, TSPC ने किया तीन दिनी बंद का घोषणा..!

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर अजय राय ने उठाए सवाल, वाराणसी चुनाव की जांच की मांग

    चुनाव आयोग के फैसलों पर प्रमोद तिवारी ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

    आयुर्वेद प्राचीन विरासत ही नहीं, स्वस्थ भविष्य की मजबूत आधारशिला: केशव प्रसाद मौर्य

    ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार 4 अक्टूबर को 

    बारिश के बीच करम विसर्जन जुलूस, मांदर की थाप पर थिरके युवा

    उलीडीह में डॉ. जटाशंकर पांडेय का भव्य स्वागत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.