अवैध जुआ-लॉटरी पर पुलिस की कार्रवाई, दो थाना क्षेत्रों से चार गिरफ्तार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। अवैध जुआ और लॉटरी कारोबार के खिलाफ पुलिस ने साकची और सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। साकची के बिरसा मुंडा टेम्पो स्टैंड व मुर्गा लाइन से नीरज कुमार सिंह, दिलीप पासवान और अरविंद कुमार सिंह पकड़े गए। इनके पास से दो लॉटरी बोर्ड, 2510 रुपये, मोबाइल और नंबरों से भरी कॉपी बरामद की गई।
वहीं, सीतारामडेरा के छायानगर से राहुल कुमार को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 1820 रुपये, मोबाइल, डायरी, नोटबुक और जुआ-लॉटरी से संबंधित पेपर चार्ट मिला। पुलिस फरार आरोपियों और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

