Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » *गुरु-शिष्या के रिश्ते को किया कलंकित: बखरी में कोचिंग शिक्षक पर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का गंभीर
    Breaking News Headlines अपराध पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    *गुरु-शिष्या के रिश्ते को किया कलंकित: बखरी में कोचिंग शिक्षक पर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का गंभीर

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *गुरु-शिष्या के रिश्ते को किया कलंकित: बखरी में कोचिंग शिक्षक पर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का गंभीर आरोप*

    *अभाविप ने किया खंडन, इस घटना से अभाविप का कोई लेना-देना नहीं, एक माह पूर्व ही संगठन से कर दिया गया था दायित्वमुक्त*

    क्राइम रिपोर्टर
    _*नितेश सिंह राजपूत*_
    *बखरी, बेगूसराय।* बखरी में शिक्षा जगत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र के एक कोचिंग संस्थान में पढ़ाने वाले शिक्षक पर अपनी ही 16 वर्षीय छात्रा के साथ यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगा है।
    बेगूसराय पुलिस कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पीड़िता की मां ने बखरी थाने में लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया है कि बखरी स्थित कोचिंग में पढ़ाने वाला शिक्षक सौरभ कुमार पिछले एक वर्ष से उनकी पुत्री को मोबाइल पर बहला-फुसलाकर बातचीत करता था। आरोप है कि आरोपी ने अनुमंडल गेस्ट हाउस के पास पीपल पेड़ के समीप सुनसान जगह पर बुलाकर नाबालिग के साथ दो बार शारीरिक संबंध बनाया।
    परिजनों ने बताया कि पुत्री के परेशान रहने पर पूछताछ करने पर घटना का पता चला। जब इस संबंध में आरोपी और कोचिंग संचालक से बात की गई तो उन्हें धमकी दी गई।
    वादिनी के आवेदन पर बखरी थाना में कांड संख्या 362/26, दिनांक 22.09.26, धारा 65(1)/3(5) बीएनएस एवं 4 पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
    बखरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने बताया कि पीड़िता को महिला पुलिस पदाधिकारी के संरक्षण में मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेजा गया है। एफएसएल टीम को सूचित कर दिया गया है तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
    बताया जाता है कि आरोपी शिक्षक अभाविप के बखरी नगर मंत्री बताया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि बखरी थाना क्षेत्र में एक महीने में पोक्सो एक्ट का यह दूसरा मामला सामने आया है जो क्षेत्र के लिए काफ़ी चिंता का विषय बन गया है।
    *बखरी पोक्सो मामले में अभाविप की सफाई*
    बखरी कोचिंग शिक्षक पोक्सो मामले में अभाविप नगर मंत्री होने की खबरों पर अभाविप ने खंडन किया है
    उत्तर बेगूसराय के जिला संयोजक अनुभव आनंद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि आरोपी को घटना से एक माह पूर्व ही संगठन से दायित्वमुक्त कर दिया गया था। संगठन में उसकी गतिविधि शून्य थी, इस घटना से अभाविप का कोई लेना-देना नहीं है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूसीआईएल तुरामडीह में कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज
    Next Article मेघराज मेमोरिएल बी॰एड॰ काॅलेज में दिनकर जयंती का आयोजन

    Related Posts

    राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती सभी सरकारी गैर-सरकारी संस्थानों में मनाया गया

    September 23, 2026

    पंचायत समिति की बैठक में अमर्यादित टिप्पणी को लेकर मुखिया और समिति भिड़े विधायक सुरेंद्र मेहता ने सम

    September 23, 2026

    घाटशिला में सनसनीखेज वारदात: बेटे ने की मां की हत्या, तीन दिन तक घर में छिपाकर रखा शव

    September 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती सभी सरकारी गैर-सरकारी संस्थानों में मनाया गया

    पंचायत समिति की बैठक में अमर्यादित टिप्पणी को लेकर मुखिया और समिति भिड़े विधायक सुरेंद्र मेहता ने सम

    घाटशिला में सनसनीखेज वारदात: बेटे ने की मां की हत्या, तीन दिन तक घर में छिपाकर रखा शव

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बी.एड. विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट रेडीनेस प्रोग्राम आयोजित

    साइकिल पर संडे अभियान के संयोजक डॉ कुंदन को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित।

    सिक्स लेन पुल का नाम दिनकर सेतु बहुत जल्द होगा:रजनीश कुमार।

    मेघराज मेमोरिएल बी॰एड॰ काॅलेज में दिनकर जयंती का आयोजन

    *गुरु-शिष्या के रिश्ते को किया कलंकित: बखरी में कोचिंग शिक्षक पर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का गंभीर

    यूसीआईएल तुरामडीह में कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज

    आईआईटी बॉम्बे के छात्र आत्महत्या से जुड़े सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.