Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संघमित्रा कोल परियोजना खुलने से पहले जमीन फर्जीवाड़े का आरोप, नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी का मामला
    झारखंड

    संघमित्रा कोल परियोजना खुलने से पहले जमीन फर्जीवाड़े का आरोप, नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी का मामला

    nizamBy nizamSeptember 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *संघमित्रा कोल परियोजना खुलने से पहले जमीन फर्जीवाड़े का आरोप, नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी का मामला*

     

    *सरादु पंचायत क्षेत्र में बाहरी लोगों को नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपये वसूलने का आरोप, ग्रामीणों ने सावधान रहने की अपील*

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    चतरा: टंडवा थाना क्षेत्र के सरादु पंचायत में संघमित्रा कोल परियोजना के शुरू होने से पहले ही सरादु पंचायत क्षेत्र में कथित जमीन फर्जीवाड़े और नौकरी के नाम पर लाखों रुपये की वसूली का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की जमीन से जुड़े फर्जी दस्तावेज तैयार कर बाहरी लोगों को संघमित्रा परियोजना में नौकरी दिलाने का झांसा दिया गया और इसके एवज में उनसे लाखों रुपये की रकम ली गई। बताया जा रहा है कि नौकरी की उम्मीद में बाहरी लोगों ने कथित तौर पर अपनी जमा पूंजी लगाकर लाखों रुपये दे दिए। बाद में जब कुछ लोग सरादु गांव पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों से पूरे मामले की जानकारी लेने लगे, तब कथित फर्जीवाड़े और साजिश की जानकारी सामने आई। ग्रामीणों के अनुसार, मामला सामने आने के बाद अब संबंधित लोगों द्वारा बाहरी लोगों से ली गई रकम वापस करने की कोशिश और गुहार लगाए जाने की बात सामने आ रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने बाहरी लोगों से अपील की है कि संघमित्रा परियोजना में नौकरी दिलाने या जमीन के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराने के नाम पर किसी भी व्यक्ति को बिना आधिकारिक सत्यापन के पैसे नहीं दें। ग्रामीणों का कहना है कि नौकरी के लालच में बड़ी रकम गंवाने से लोगों को बचना चाहिए। ग्रामीणों के बताया कथित जमीन फर्जीवाड़े से जुड़े मामले की जांच एजेंसी द्वारा की जा रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि पूरे प्रकरण में कौन-कौन लोग शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि नौकरी के नाम पर पैसे मांगने वाले किसी भी व्यक्ति से सावधान रहें और किसी भी भुगतान से पहले संबंधित भूमि पर जाकर स्थानीय लोगों से जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरयू राय ने पूछा, पूरी रफ्तार से पानी जाने के बावजूद घरों तक क्यों नहीं पहुंच रहा पानी?
    Next Article ब्रजभूषण के आरोपों के बीच रामदेव के समर्थन में उतरे विनोद तावड़े, बढ़ी सियासी हलचल

    Related Posts

    राज्य सरकार ने केंद्र को भेजे जरूरी दस्तावेज, वन-पर्यावरण मंजूरी की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद

    September 22, 2026

    मनीफिट में टाटा कंपनी की बुलडोजर कार्रवाई का विरोध, सड़क जाम कर बैठे दुकानदार

    September 22, 2026

    सिदगोड़ा में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, टाटा स्टील कर्मी के क्वार्टर से लाखों के जेवरात और नकदी गायब

    September 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राज्य सरकार ने केंद्र को भेजे जरूरी दस्तावेज, वन-पर्यावरण मंजूरी की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद

    मनीफिट में टाटा कंपनी की बुलडोजर कार्रवाई का विरोध, सड़क जाम कर बैठे दुकानदार

    सिदगोड़ा में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, टाटा स्टील कर्मी के क्वार्टर से लाखों के जेवरात और नकदी गायब

    एक लड्डू एक माला गणपति को समर्पण अभियान की संयोजिका बनी रानी श्रीवास्तव – हिंदूपीठ

    कदमा बाजार में किराया वृद्धि के खिलाफ जागरूकता अभियान

    9 अक्टूबर तक आदित्यपुर से चलेंगी चार MEMU ट्रेनें, यात्रियों को राहत

    दुर्गा पूजा में सुगम यातायात व पार्किंग को लेकर केंद्रीय समिति ने कसी कमर

    निखार सबलोक हत्याकांड की जांच तेज, सिदगोड़ा में विक्रम शर्मा के कार्यालय में छापेमारी

    दुर्गापूजा को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू ने डीसी को लिखा पत्र

    जमुई में वायरल छेड़छाड़ कांड का आरोपी पुलिस से भिड़ा, गिरफ्तारी के दौरान मुठभेड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.