Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » करम डाली लेकर निकले श्रद्धालुओं का तौलिया देकर स्वागत
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    करम डाली लेकर निकले श्रद्धालुओं का तौलिया देकर स्वागत

    News DeskBy News DeskSeptember 22, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    करम डाली लेकर निकले श्रद्धालुओं का तौलिया देकर स्वागत

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता, चांडिल

     

    चांडिल अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में झारखंड के प्रमुख लोकपर्व करम पूजा को लेकर उत्साह का माहौल है। करम डाली की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ करम पेड़ की डाली लाने निकले। इस दौरान समाजसेवी अरुण बागड़िया एवं विश्व कालिंदी ने संयुक्त रूप से श्रद्धालुओं के बीच तौलिया का वितरण कर उनका स्वागत किया।

     

    करम डाली लेकर लौट रहे श्रद्धालुओं के बीच तौलिया वितरण को लेकर भी उत्साह देखा गया। जगह-जगह पारंपरिक गीत-संगीत और धार्मिक वातावरण के बीच श्रद्धालु करम डाली को पूजा स्थल पर विधिवत स्थापित करने की तैयारी में जुटे रहे।

     

    करम पर्व झारखंड की समृद्ध लोक एवं आदिवासी संस्कृति, प्रकृति के प्रति आस्था तथा भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर श्रद्धालु करम डाली की विधिवत पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं। पर्व को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष उत्साह है और पूजा स्थलों पर देर शाम तक चहल-पहल बनी रही।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकपाली में चोरी का फरार आरोपी गिरफ्तार, जेल
    Next Article विष्णु मंदिर में भागवत कथा का आयोजन

    Related Posts

    विधायक के एस्कॉर्ट वाहन के पलटने से चार सुरक्षाकर्मी घायल

    September 23, 2026

    भाजपा ने राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए

    September 23, 2026

    सीआईएसएफ ने फुलबासिया साइडिंग के समीप दो सौ टन अवैध कोयला जब्त, तस्करों में हड़कंप

    September 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विधायक के एस्कॉर्ट वाहन के पलटने से चार सुरक्षाकर्मी घायल

    भाजपा ने राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए

    सीआईएसएफ ने फुलबासिया साइडिंग के समीप दो सौ टन अवैध कोयला जब्त, तस्करों में हड़कंप

    *UP में बृजेश के एनकाउंटर पर झारखंड में बौखलाए नक्सली, TSPC ने किया तीन दिनी बंद का घोषणा..!

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर अजय राय ने उठाए सवाल, वाराणसी चुनाव की जांच की मांग

    चुनाव आयोग के फैसलों पर प्रमोद तिवारी ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

    आयुर्वेद प्राचीन विरासत ही नहीं, स्वस्थ भविष्य की मजबूत आधारशिला: केशव प्रसाद मौर्य

    ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार 4 अक्टूबर को 

    बारिश के बीच करम विसर्जन जुलूस, मांदर की थाप पर थिरके युवा

    उलीडीह में डॉ. जटाशंकर पांडेय का भव्य स्वागत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.