*केशरवानी समाज ने श्रद्धापूर्वक मनाई कुलगुरु महर्षि कश्यप मुनि की जयंती*
नितेश सिंह राजपूत
*बखरी-बेगूसराय।* केशरवानी समाज के कुलगुरु महर्षि कश्यप मुनि की जयंती सोमवार की देर शाम बखरी स्थित केशरी धर्मशाला में श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत महर्षि कश्यप मुनि के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने महर्षि कश्यप मुनि के जीवन, आदर्शों और समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष दिलीप केशरी ने की। उन्होंने समाज के लोगों से महर्षि कश्यप मुनि के आदर्शों को जीवन में अपनाने और समाज की एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया।
इस मौके पर महासचिव गुड्डू केशरी, उपाध्यक्ष अभिमन्यु केशरी, रामदयाल केशरी, विकास केशरी, गौरव कुमार, अनुराग केशरी, पियूष केशरी, कुंदन केशरी, ओमप्रकाश केशरी, सचिन केशरी समेत महिला सभा की अध्यक्ष मेरी केशरी, संध्या केशरी, प्रियंका केशरी सहित समाज के अन्य लोग मौजूद थे।

