हाता में कल्पना मार्ट का हुआ उद्घाटन
राष्ट्र संवाद संवाददाता, पोटका
हाता स्थित टाटा मुख्य मार्ग पर पेट्रोल पंप के समीप सोमवार को कल्पना मार्ट का शुभारंभ हुआ। पोटका क्षेत्र के जाने-माने वरिष्ठ समाजसेवी सोमेन मंडल ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर मार्ट का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक मेनका सरदार, पूर्व मुखिया गणेश सरदार, उपेंद्र नाथ सरदार, चंचल हलधर, कैलाश पात्रो, मनोज राम समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने सोमेन मंडल को नए प्रतिष्ठान के लिए शुभकामनाएं दीं।
मार्ट के संचालक सोमेन मंडल ने कहा कि कल्पना मार्ट में ग्राहकों को उनकी जरूरत का सामान एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।

