कुमडीह की महिलाओं को मिली पेपर प्लेट मशीन, स्वरोजगार की राह आसान
राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला
राजनगर प्रखंड के कुमडीह में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल के तहत 10 दिवसीय कौशल उन्नयन प्रशिक्षण सोमवार को संपन्न हुआ। झारखंड ट्राइबल डेवलपमेंट सोसाइटी, डीपीएमयू सरायकेला-खरसावां की ओर से नाबार्ड पोषित एलईडीपी के तहत आयोजित प्रशिक्षण में पांच स्वयं सहायता समूहों की 50 महिलाओं ने भाग लिया।
प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को पेपर प्लेट व दोना बनाने, मशीन संचालन, गुणवत्ता, पैकेजिंग और बाजार से जुड़ाव की जानकारी दी गई। समापन पर महिलाओं को डबल डाई सेमी-ऑटोमेटिक पेपर प्लेट मशीन के साथ 12, 8 और 6 इंच की डाई उपलब्ध कराई गई।
आयोजकों के अनुसार, पहल से महिलाओं को गांव में ही आय का साधन मिलेगा और स्थानीय महिला उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा।

