Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीओ जियाउल हक हत्याकांड: राजा भैया को राहत, सीबीआई कोर्ट ने आगे की कार्रवाई की मांग खारिज की
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश कारोबार खबरें राज्य से राजनीति

    सीओ जियाउल हक हत्याकांड: राजा भैया को राहत, सीबीआई कोर्ट ने आगे की कार्रवाई की मांग खारिज की

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सीओ जियाउल हक हत्याकांड: राजा भैया को राहत, सीबीआई कोर्ट ने आगे की कार्रवाई की मांग खारिज की

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    लखनऊ। चर्चित सीओ जियाउल हक हत्याकांड मामले में पूर्व मंत्री एवं विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया को विशेष सीबीआई अदालत से राहत मिली है। अदालत ने दोबारा जांच के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दाखिल फाइनल रिपोर्ट को स्वीकार करते हुए राजा भैया के खिलाफ आगे कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग को खारिज कर दिया।

    मामले में मृतक सीओ जियाउल हक की पत्नी परवीन आजाद ने दोबारा जांच की मांग की थी। इसके बाद सीबीआई ने प्रकरण की नए सिरे से जांच की। जांच पूरी करने के बाद एजेंसी ने अदालत में फाइनल रिपोर्ट दाखिल की, जिसमें राजा भैया को आरोपी के तौर पर शामिल नहीं किया गया। सीबीआई के मुताबिक, उनके खिलाफ अभियोजन चलाने के लिए पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिले।

    लखनऊ की विशेष सीबीआई अदालत ने रिपोर्ट और मामले से जुड़े तथ्यों पर सुनवाई के बाद सीबीआई की फाइनल रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया। अदालत के आदेश के बाद राजा भैया के खिलाफ इस मामले में आगे की कार्रवाई की मांग खारिज हो गई।

    हालांकि, अदालत का यह आदेश राजा भैया की कथित भूमिका से संबंधित दोबारा जांच और सीबीआई की फाइनल रिपोर्ट तक सीमित है। हत्याकांड में अन्य आरोपियों के खिलाफ चल रही न्यायिक प्रक्रिया इससे अलग है। फैसले के बाद राजा भैया को इस मामले में कानूनी राहत मिली है।

    सीओ जियाउल हक हत्याकांड: राजा भैया को राहत सीबीआई कोर्ट ने आगे की कार्रवाई की मांग खारिज की
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपोटका में युवा का “जेंडर मेला”: “सबकी साझेदारी, सबकी बराबरी”
    Next Article ब्राह्मण युवा शक्ति संघ चुनाव की तैयारी बैठक में जुटे चारों प्रत्याशी

    Related Posts

    नागाधाम तारा बरियारपुर में श्रीचंद्राचार्य जयंती पर आज होंगे विविध कार्यक्रम

    September 19, 2026

    मध्य विद्यालय बिहट में राष्ट्रकवि दिनकर की 118वीं जयंती मनाई गई: साहित्यकारों ने बताया विश्वकवि

    September 19, 2026

    बखरी सिविल कोर्ट पहुंचे निरीक्षी न्यायमूर्ति अजीत कुमार, प्रस्तावित कोर्ट की जमीन का भी किया निरीक्षण

    September 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नागाधाम तारा बरियारपुर में श्रीचंद्राचार्य जयंती पर आज होंगे विविध कार्यक्रम

    मध्य विद्यालय बिहट में राष्ट्रकवि दिनकर की 118वीं जयंती मनाई गई: साहित्यकारों ने बताया विश्वकवि

    बखरी सिविल कोर्ट पहुंचे निरीक्षी न्यायमूर्ति अजीत कुमार, प्रस्तावित कोर्ट की जमीन का भी किया निरीक्षण

    श्याम सुंदर बाबू को ब्रह्मर्षि विकास मंच ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    चुंदरू धाम पहुंचे सांसद कालीचरण सिंह, गणेश पूजा महोत्सव में की पूजा-अर्चना

    उत्कृष्ट संरक्षा कार्य के लिए 10 रेलकर्मी ‘स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ’ से सम्मानित

    राज्यपाल संतोष गंगवार से मिले हनुमानगढ़ी के पुजारी राम सुंदर दास महाराज

    सड़क हादसों के पीड़ितों के लिए भी दिखे राजनीतिक सक्रियता : अप्पू तिवारी

    रांची में जेरॉक्स का रोड शो, पहले दिन तीन डिजिटल रंगीन मुद्रकों का आदेश

    खनन संशोधन कानून को लेकर राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन, झारखंड के अधिकारों की रक्षा की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.