Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पोटका में युवा का “जेंडर मेला”: “सबकी साझेदारी, सबकी बराबरी”
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पोटका में युवा का “जेंडर मेला”: “सबकी साझेदारी, सबकी बराबरी”

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पोटका में युवा का “जेंडर मेला”: “सबकी साझेदारी, सबकी बराबरी”

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। सामाजिक संस्था युवा – यूथ यूनिटी फॉर वोलंटरी एक्शन ने जेंडर समानता, समान भागीदारी और सम्मान का संदेश समुदाय तक पहुँचाने के लिए पोटका प्रखंड के काशीडीह मैदान में “जेंडर मेला” का आयोजन किया। इस वर्ष की थीम थी “सबकी साझेदारी, सबकी बराबरी – भूमिका को मजबूत करना”।

    कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर से नीतू कुमारी, पूर्व जिला परिषद करुणामय मंडल, ग्राम प्रधान सुशांतो हेंब्रम, स्वास्थ्य सहिया हिसी हेंब्रम और DLSA से पीएलबी चयन मंडल व डोबो चकिया सहित कई संस्थाओं और समुदाय के लोग शामिल हुए।

    कार्यक्रम की शुरुआत लड़कियों के स्वागत गीत से हुई। युवा की कार्यकर्ता अंजना ने मेले के उद्देश्य और जेंडर समानता के महत्व पर जानकारी दी। मेले में नुक्कड़ नाटक, “मेरा जेंडर, मेरी पहचान, मेरी आजादी, मेरा सम्मान” विषय पर अभिव्यक्ति, मिथकों पर संवाद और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ हुईं। जेंडर आधारित हिंसा पर पोस्टर निर्माण, स्लोगन कार्ड, म्यूजिकल चेयर और “द जेंडर वेज गैप गेम” (लूडो) जैसी गतिविधियाँ भी हुईं। पुरुषों ने पत्तल से दोना बनाया, सुई-धागा चलाया और साड़ी मोड़कर रखी। इससे यह दिखाया गया कि घर और समाज के काम किसी एक जेंडर तक सीमित नहीं हैं।

    मेले में YUVA संसाधन मेला, जेंडर केंद्रित संगठनों की जानकारी, फेस पेंटिंग व आर्ट गतिविधियाँ और डिजिटल सुरक्षा/असुरक्षा बूथ लगे। DLSA, OSCC और Childline की सेवाओं की प्रदर्शनी तथा महिलाओं की हस्तनिर्मित वस्तुओं के स्टॉल भी लगाए गए। अंत में प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

    धन्यवाद ज्ञापन करते हुए युवा की सचिव वर्णाली चक्रवर्ती ने कहा, “कोई भी काम सिर्फ लड़के या लड़की का नहीं होता। हर व्यक्ति को, चाहे वह किसी भी जेंडर का हो, समान अवसर और सम्मान मिलना चाहिए।”

    कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा की प्रोजेक्ट ऑर्डिनेटर चंद्रकला मुंडा , रीला सरदार, अवंती, किरण, अरूप, चांदमनी सवैयां ,अंजना देवगम, कापरा मांझी हेमंती गोप और युवा के फैलो की अहम भूमिका रही।

    पोटका में युवा का "जेंडर मेला": "सबकी साझेदारी सबकी बराबरी"
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article48 घंटे के विशेष अभियान में 46 वारंटी गिरफ्तार, 519 गैर-जमानतीय वारंट का निष्पादन
    Next Article सीओ जियाउल हक हत्याकांड: राजा भैया को राहत, सीबीआई कोर्ट ने आगे की कार्रवाई की मांग खारिज की

    Related Posts

    नागाधाम तारा बरियारपुर में श्रीचंद्राचार्य जयंती पर आज होंगे विविध कार्यक्रम

    September 19, 2026

    मध्य विद्यालय बिहट में राष्ट्रकवि दिनकर की 118वीं जयंती मनाई गई: साहित्यकारों ने बताया विश्वकवि

    September 19, 2026

    बखरी सिविल कोर्ट पहुंचे निरीक्षी न्यायमूर्ति अजीत कुमार, प्रस्तावित कोर्ट की जमीन का भी किया निरीक्षण

    September 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नागाधाम तारा बरियारपुर में श्रीचंद्राचार्य जयंती पर आज होंगे विविध कार्यक्रम

    मध्य विद्यालय बिहट में राष्ट्रकवि दिनकर की 118वीं जयंती मनाई गई: साहित्यकारों ने बताया विश्वकवि

    बखरी सिविल कोर्ट पहुंचे निरीक्षी न्यायमूर्ति अजीत कुमार, प्रस्तावित कोर्ट की जमीन का भी किया निरीक्षण

    श्याम सुंदर बाबू को ब्रह्मर्षि विकास मंच ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    चुंदरू धाम पहुंचे सांसद कालीचरण सिंह, गणेश पूजा महोत्सव में की पूजा-अर्चना

    उत्कृष्ट संरक्षा कार्य के लिए 10 रेलकर्मी ‘स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ’ से सम्मानित

    राज्यपाल संतोष गंगवार से मिले हनुमानगढ़ी के पुजारी राम सुंदर दास महाराज

    सड़क हादसों के पीड़ितों के लिए भी दिखे राजनीतिक सक्रियता : अप्पू तिवारी

    रांची में जेरॉक्स का रोड शो, पहले दिन तीन डिजिटल रंगीन मुद्रकों का आदेश

    खनन संशोधन कानून को लेकर राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन, झारखंड के अधिकारों की रक्षा की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.