Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लूटकांड का तीसरा फरार आरोपित हथियार व कारतूस के साथ गिरफ्तार
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    लूटकांड का तीसरा फरार आरोपित हथियार व कारतूस के साथ गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    लूटकांड का तीसरा फरार आरोपित
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लूटकांड का तीसरा फरार आरोपित मोहम्मद नियाज को खोदावंदपुर पुलिस ने हथियार व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

    लूटकांड का तीसरा फरार आरोपित

    खोदावन्दपुर थाना क्षेत्र में बकरा व्यवसायी से हथियार के बल पर हुई लूट के मामले में फरार चल रहे तीसरे नामजद आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के रामघाट स्थित एक सुनसान आम गाछी में छापेमारी कर मचान पर सोए हुए अवस्था में बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के दरगाह टोला निवासी मोहम्मद नईम के पुत्र मोहम्मद नियाज को दबोच लिया, उसके साथ बरियारपुर पश्चिमी गांव निवासी गोपाल पासवान के पुत्र नितीश कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है।

    इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों के पास से एक पिस्तौल, नौ जिंदा कारतूस, एक मैगजीन, लूट की रकम में से 15036 रुपये नगद, चोरी की तीन मोबाइल तथा लूट की घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गयी है। अधिक जानकारी के लिए बिहार पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट देखें।

    वहीं अपर थानाध्यक्ष किशन कुमार ने बताया कि मोहम्मद नियाज इस लूटकांड का तीसरा फरार आरोपित था और घटना के बाद से उसकी तलाश की जा रही थी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश करने के बाद मंडल कारा, बेगूसराय भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मोहम्मद नियाज के विरुद्ध पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं और वह कई बार जेल जा चुका है।

    बकरा व्यवसायी से दिनदहाड़े हुई लूट

    बताते चलें कि चार सितंबर को दिनदहाड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने एबीसी चिमनी योगीडिह के समीप एक बकरा व्यवसायी समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना अंतर्गत सिंघिया घाट के वार्ड दो निवासी मोहम्मद रौशन के 36 वर्षीय पुत्र मोहम्मद परवेज को हथियार का भय दिखाकर 50 हजार रुपये से अधिक नगद एवं मोबाइल लूट लिया था। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने छुरा मारकर बकरा व्यवसायी को जख्मी भी कर दिया था। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश बाइक से भागने लगे। इसी दौरान बाड़ा गांव निवासी रामचंद्र ठाकुर के पुत्र राजीव कुमार को योगीडीह गांव के समीप स्थानीय लोगों ने खदेड़कर पकड़ लिया। तथा उसके दोस्त बाड़ा गांव निवासी गणेशी महतो के पुत्र कुशेश्वर कुमार को भी लोगों ने मसुराज गांव में पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। हालांकि तीसरा आरोपित मोहम्मद नियाज बाइक लेकर मौके से फरार होने में सफल रहा था। तीसरे आरोपित की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने इस लूटकांड में शामिल सभी नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई के मामले में उद्भेदन की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

    एसडीपीओ ने थाने पहुंचकर की पूछताछ

    मोहम्मद नियाज की गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद मंझौल एसडीपीओ अमरकांत गुरुवार की शाम खोदावंदपुर थाना पहुंचे। उन्होंने गिरफ्तार आरोपित से लूटकांड के संबंध में आवश्यक पूछताछ की।

    अपराध खोदावंदपुर गिरफ्तारी बेगूसराय लूटकांड
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमारपीट मामले में पिता पुत्र गिरफ्तार
    Next Article एक सप्ताह के भीतर टिनप्लेट कंपनी में फिर हादसा, एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल

    Related Posts

    नारायण प्राइवेट आईटीआई में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    September 18, 2026

    एक सप्ताह के भीतर टिनप्लेट कंपनी में फिर हादसा, एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल

    September 18, 2026

    मारपीट मामले में पिता पुत्र गिरफ्तार

    September 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    How to Evaluate Online Information Before You Rely on It

    नारायण प्राइवेट आईटीआई में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    एक सप्ताह के भीतर टिनप्लेट कंपनी में फिर हादसा, एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल

    लूटकांड का तीसरा फरार आरोपित हथियार व कारतूस के साथ गिरफ्तार

    मारपीट मामले में पिता पुत्र गिरफ्तार

    बरौनी कोचिंग डिपो में हर्षोल्लास से मनाई गई बाबा विश्वकर्मा पूजा

    स्वछता पखवाड़ा के अन्तर्गत बरौनी जंक्शन पर नुक्कड़ नाटक का मंचन

    सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान को लेकर विशेष ग्राम सभा आयोजित

    राष्ट्र संवाद की खबर का असर: आंगनबाड़ी सहायिका ने दिया इस्तीफा

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने विभिन्न पूजा आयोजनों में शामिल होकर की सुख-समृद्धि की कामना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.