मेस संचालक को हटाने और भोजन पानी मे सुधार को लेकर इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्राएं भूख हड़ताल पर बैठीं
राष्ट्र संवाद संवाददाता
नीलाम्बर पीताम्बरपुर,लेस्लीगंज के बसौरा स्तिथ पलामू इंजीनियरिंग कॉलेज की सैकड़ों छात्राये मेंस में खराब खाना परोसने (देने)को लेकर मेस संचालक को हटाने की मांग को लेकर गुरुवार दोपहर से ही कॉलेज गेट के सामने भूख हड़ताल पर बैठ गईं। छात्राओं के प्रदर्शन का समर्थन छात्रों ने भी करते हुए धरना कार्यक्रम में शामिल हुए।इस बात की जानकारी होने पर पलामू उपयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए कॉलेज में मेडिकल टीम को भेजने के साथ लेसलिगंज बीडीओ सह सीओ जागो महतो,सदर एसडीओ संजय तिवारी के साथ साथ फूड सेफ्टी विभाग को कॉलेज भेजकर सघन जांच करते हुए छात्र छात्राओं के समस्याओं को उचित तरीके से समाधान करने का निर्देश दिया। सदर एसडीओ के देखरेख में फूड सेफ्टी विभाग ने दोनों मेंस में बन रहे भोजन, और भोजन सामग्री की जांच किया साथ ही कुछ सामानों को लैब में जांच हेतु लिफाफे में पैक कर सील बन्द किया।
छात्र-छात्राओं का आरोप है कि मेंस संचालक द्वारा गंदा खाना दिया जाता है।कई बार भोजन में कीड़े,कंकड़ और सीसा मिलता है। थाली भी साफ नही होता।शिकायत करने पर कोई संज्ञान नही लेता।पीने का साफ पानी नही मिलता।मजबूरन बाजार से पानी की बोतल खरीदना पड़ता है।सभी छात्र छात्राएं मेंस संचालक को हटाने की मांग पर डटीं रही।देर रात सदर एसडीओ संजय तिवारी, बीडीओ लेस्लीगंज जागो महतो और कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ संजय सिंह के आश्वासन पर की हर सप्ताह हमलोग भीजिट करेंगे ,कोई योग्य मेंस संचालक की व्यवस्था करने समेत सभी मांगों को स्वीकार करने पर हड़ताल समाप्त कर बच्चे अपने हॉस्टल लौटे।

