Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चक्रधरपुर में घर में घुसकर युवती की हत्या, धारदार हथियार से वार; युवक हिरासत में
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    चक्रधरपुर में घर में घुसकर युवती की हत्या, धारदार हथियार से वार; युवक हिरासत में

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चक्रधरपुर में घर में घुसकर युवती की हत्या, धारदार हथियार से वार; युवक हिरासत में

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    चक्रधरपुर: पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर के शीतला मंदिर इलाके से , जहां एक किराये के मकान में रह रही युवती की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान अनीता बिंद के रूप में की गयी है। अनीता बिंद सोनुआ प्रखंड के महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थी। अनीता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर की रहने वाली थी।

    बताया जा रहा है कि अनीता करीब 15 दिन पहले ही शीतला मंदिर इलाके में किराये के मकान में रहने आई थी। गुरुवार को एक युवक को अनीता के किराये के मकान के अन्दर संदिग्ध स्थिति में घुसते देखा गया। मकान मालिक ने उससे पूछताछ की तो युवक ने खुद को अनीता का परिचित और प्रेमी बताया तथा उससे मिलने आने की बात कही।

    इसके बाद जब मकान के अंदर जाकर देखा गया तो अनीता खून से लथपथ हालत में पड़ी मिली। उसके शरीर पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान थे। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। संदिग्ध युवक की पहचान अनिल कुमार बिंद के रूप में हुई है और वह उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर का रहने वाला है।

    प्रारंभिक तौर पर पुलिस इस घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है, हालांकि हत्या की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक मकान में कैसे पहुंचा, दोनों के बीच क्या संबंध था और हत्या के पीछे आखिर क्या कारण था।

    फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हत्या किसने और क्यों की, इसका खुलासा पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगा। घटना के बाद शीतला मंदिर इलाके में दहशत है और लोगों के बीच मामले को लेकर चर्चा का माहौल गर्म है

    चक्रधरपुर में घर में घुसकर युवती की हत्या धारदार हथियार से वार; युवक हिरासत में
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसुदिव्य कुमार सोनू के द्वादश कार्यक्रम में पहुंचीं कल्पना सोरेन, कई मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद
    Next Article जमशेदपुर के श्री कृष्ण सिन्हा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस, मुख्य अतिथि रहे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    Related Posts

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    November 5, 2026

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    November 5, 2026

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    November 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    पेंशनर समाज के सचिव पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार

    बखरी में गूंजा युवाओं का हुंकार : “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ”

    विधायक अभिषेक आनंद ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र बरियारपुर पूर्वी का उद्घाटन

    विश्व में एकाकी अध्यात्म देश भारत है, जहां पर परिक्रमा के पग पग पर अश्वमेध यज्ञ — स्वामी चिदात्मन जी।

    संत जूड्स विद्यालय में दीपावली एवं छठ पूजा का भव्य सांस्कृतिक आयोजन

    सामूहिक खरीद-बिक्री से किसानों की बढ़ेगी ताकत, उपज का मिलेगा बेहतर मूल्य

    लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत भाजपा जमशेदपुर महानगर की विशाल जनजागरण पदयात्रा, दिग्गज नेत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.