Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीतारामडेरा बस स्टैंड में खड़ी कबाड़ बसों को हटाने की मांग तेज, मानवाधिकार संगठन ने प्रशासन से की कार्रवाई की अपील
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में खड़ी कबाड़ बसों को हटाने की मांग तेज, मानवाधिकार संगठन ने प्रशासन से की कार्रवाई की अपील

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में खड़ी कबाड़ बसों को हटाने की मांग तेज, मानवाधिकार संगठन ने प्रशासन से की कार्रवाई की अपील

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित मुख्य बस स्टैंड में लंबे समय से खड़ी खराब और स्क्रैप बसों को लेकर स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। इस मुद्दे को उठाते हुए इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन ने प्रशासन से अविलंब कार्रवाई की मांग की है।

    संगठन का कहना है कि बस स्टैंड परिसर और आसपास की सड़कों पर कई महीनों से खराब हालत में बसें खड़ी हैं, जिसके कारण यहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। यात्रियों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा इन परित्यक्त बसों में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा भी लगने लगा है, जिससे सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं।

    संगठन ने कहा कि सड़क किनारे खड़ी इन कबाड़ बसों के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। साथ ही शहर की स्वच्छता और सुंदरता पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। फाउंडेशन ने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों से मांग की है कि बस स्टैंड क्षेत्र का निरीक्षण कर जल्द से जल्द स्क्रैप बसों को हटाया जाए, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू हो सके और आम लोगों को राहत मिल सके।

    संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि इस दिशा में शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आम जनता की समस्याओं को लेकर आगे भी आवाज उठाई जाएगी।

    मानवाधिकार संगठन ने प्रशासन से की कार्रवाई की अपील सीतारामडेरा बस स्टैंड में रूबी रोड लाइंस के नए कार्यालय का उद्घाटन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध कार्यक्रम को लेकर गिरिडीह में यातायात व्यवस्था में बदलाव
    Next Article CM, केंद्रीय कृषि मंत्री तेरसिया बाढ़ क्षेत्र का किया दौरा।

    Related Posts

    सड़क हादसे में युवक की मौत पर चंपई सोरेन ने उठाई आवाज, टाटा कंपनी से 1 करोड़ मुआवजे की मांग

    September 16, 2026

    CM, केंद्रीय कृषि मंत्री तेरसिया बाढ़ क्षेत्र का किया दौरा।

    September 16, 2026

    दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध कार्यक्रम को लेकर गिरिडीह में यातायात व्यवस्था में बदलाव

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सड़क हादसे में युवक की मौत पर चंपई सोरेन ने उठाई आवाज, टाटा कंपनी से 1 करोड़ मुआवजे की मांग

    CM, केंद्रीय कृषि मंत्री तेरसिया बाढ़ क्षेत्र का किया दौरा।

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में खड़ी कबाड़ बसों को हटाने की मांग तेज, मानवाधिकार संगठन ने प्रशासन से की कार्रवाई की अपील

    दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध कार्यक्रम को लेकर गिरिडीह में यातायात व्यवस्था में बदलाव

    डेहरी के होटल में देह व्यापार का खुलासा, आपत्तिजनक स्थिति में 4 महिलाएं व एक पुरुष गिरफ्तार

    नशेड़ी को पैसा नहीं मिला तो पिता को कुदाल से काट कर किया हत्या मां को किया जख्मी सूचना पर पहुंची पुलिस

    जयंती नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत, चार दोस्त दो साइकिलों से निकले थे घूमने

    जमशेदपुर बर्मा माइन्स सुनसुनिया गेट के पास ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत

    बागबेड़ा में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की संपत्ति और दस्तावेज ले उड़े

    बेटे को ट्यूशन से लेने गए युवक से मारपीट, सोने की चेन-ब्रेसलेट और नकदी लूटी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.